BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सामाजिक विवाह कार्यक्रमों की अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त एसडीएम मंडला ने जारी किए आदेश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, May 4, 2021

सामाजिक विवाह कार्यक्रमों की अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त एसडीएम मंडला ने जारी किए आदेश

 


मण्डला 4 मई 2021 एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके ने कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वारथ्य एवं जीवन की सुरक्षा में उत्पन्न खतरे के परिप्रेक्ष्य में जनसामान्य के स्वास्थ्य हित एवं लोकशांति बनाए रखने तथा सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक अलगाव) के उद्देश्य से अनुभाग मण्डला, जिला मण्डला में लोक जीवन की सुरक्षा कराया जाना अनिवार्य हो गया है। उन्होंने 2 मई 2021 को जिला स्तरीय क्राईसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक में प्राप्त निर्देशानसार 3 मई 2021 से 18 मई 2021 तक के सभी तरह के सामाजिक, राजनैतिक, खेलकूद, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सार्वजनिक, धार्मिक समारोह, शादी विवाह कार्यक्रम के लिये दी गई अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत् 27 अप्रैल 2021 के माध्यम से पारित सामाजिक विवाह समारोह कार्यक्रम की अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा एवं इस आदेश के उल्लंघन पर भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188 व अन्य प्रासंगिक धाराओं तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धाराओं के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा सकेगी।

No comments:

Post a Comment