BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डॉ. सुनील यादव जिला चिकित्सालय में व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी नियुक्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, May 1, 2021

डॉ. सुनील यादव जिला चिकित्सालय में व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी नियुक्त



मण्डला 1 मई 2021अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जिले में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में दिन प्रतिदिन लगातार वृद्धि हो रही है जिससे यह आवश्यक हो गया है कि हम अस्पतालों में बेहतर से बेहतर इलाज करें और अधिक से अधिक मरीज को ठीक कर वापस उनके घर भेजें तथा कोविड मरीजों को वांछित सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

अतः उक्त कार्य हेतु डॉ. सुनील यादव, जिला चिकित्सालय मण्डला (मो.न. 9763358441) अस्पताल प्रभारी नियुक्त किया जाता है। जारी आदेश में यह कहा गया है कि डॉ. सुनील यादव चैकलिस्ट में दी गई प्रत्येक गतिविधि अस्पताल में कियान्वित करायेंगे एवं प्रतिदिन सायं 6 बजे की स्थिति में पिछले 24 घंटे की वास्तविक स्थिति के आधार पर गूगल शीट पर यह चेकलिस्ट तकनीकी कर्मचारी का सहयोग लेकर भरना सुनिश्चित करेंगे।

No comments:

Post a Comment