रेवांचल टाईम्स :-- अखिल भारतीय राजीव गांधी युवा कांग्रेस जिला सचिव प्रफुल्ल बिटले ने अपने 1 दर्जन से अधिक युवा साथियों के साथ आज आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली है। जिन्हें
सिवनी जिले के कुरई ब्लॉक में आप के संगठन विस्तार करने के लिए जिला अध्यक्ष अधिवक्ता दुर्गेश विश्वकर्मा द्वारा प्रफुल्ल बिटले को जिम्मेदारी सौपी है , उनके साथ ही उनके समर्थक प्रवीण बिटले , प्रदीप बिटले , प्रशांत बिटले , मौसम नागोत्रा , नितेश नागोत्रा , दीपक डोंगरे , सागर गराट, अक्षय विश्वकर्मा , लोकेश नागोत्रा , संगम नागोत्रा , रवि शिव, विकेश बिटले, पीपरवानी के पुष्पेंद्र बिटले , आकाश राठौर व अन्य युवाओं ने प्रफुल्ल बिटले के इस फैसले का समर्थन करते हुए आप की सदस्यता ली ।
प्रफुल्ल बिटले ने सदस्यता लेने के बाद कहा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल एवं संघठन के कार्य से प्रभावित होकर मैंने व मेरे साथियों ने आप की सदस्यता ली है , मेरा उद्देश्य आज भी ये है कि जब तक देश शिक्षित नही होंगा तब तक देश का विकास नही हो सकता , और केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में शिक्षा के विकास में बहुत बढ़िया कार्य किया है । हमारा क्षेत्र आदिवासी बहुल क्षेत्र है , और हम चाहते है कि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित ना रहे और शिक्षा भी ले तो उच्च स्तरीय शिक्षा ग्रहण करे । और ये बात सभी को माननी चाहिए कि देश का विकाश शिक्षा से ही मजबूत किया जा सकता है साथ ही प्रफुल्ल बिटले कहते है कि हम सभी कुरई ब्लॉक के शिक्षित युवा कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के लिए तन और मन से कार्यं करते हुए मजबूत संगठन तैयार करेंगे जनहित के मुद्दों पर लड़ेंगे लोगों का सहयोग करेंगे । लोगो से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक लोग आम आदमी पार्टी से जुड़े।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment