BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP Board 12th Exam: परीक्षा और रिजल्‍ट को लेकर शिक्षा मंत्री ने कही ये बात - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, May 28, 2021

MP Board 12th Exam: परीक्षा और रिजल्‍ट को लेकर शिक्षा मंत्री ने कही ये बात



भोपाल। बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है. 12वीं की परीक्षा(12th Exam) पर जून के पहले सप्ताह में फैसला हो सकता है. छात्रों को तैयारी का मौका देने के लिए परीक्षा की घोषणा शुरू होने से 20 दिन पहले की जाएगी. 15 दिनों के भीतर संपन्न होंगी. परीक्षाएं करानें और रिजल्ट घोषित करने में करीब 80 दिन लगेंगे. यह जानकारी खुद मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (Inder Singh Parmar) ने दी है.स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (Inder Singh Parmar) ने एक इंटरव्‍यू में कहा कि परीक्षा हालात सामान्य होने पर ही आयोजित की जाएगी. फिलहाल मध्य प्रदेश में 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू (Corona curfew) लागू है. इसके बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी और फिर परीक्षा (MP Board 12th Exam 2021) पर कोई निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि संभवत परीक्षा आयोजित कराने पर चर्चा पांच जून के बाद हो.


पुराने पैटर्न पर होगी परीक्षा
शिक्षा मंत्री परमार ने ऑनलाइन परीक्षा कराने के सवाल पर कहा कि यह संभव नहीं है. उन्होंने इसके लिए संसाधनों की कमी का हवाला दिया. ऐसे में चर्चा है कि 12वीं की परीक्षा को जून के पहले सप्ताह में लिए जाने का फैसला हो सकता है. परिस्थितियां अनुकूल होने पर पुराने पैटर्न के अनुसार ही कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी.

छप चुके हैं प्रश्न पत्र
स्कूल शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि राज्य बोर्ड्स की परीक्षाओं का फैसला केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों पर छोड़ा है. एमपी बोर्ड के 12वीं की परीक्षा (MP Board 12th Exam 2021) के प्रश्न पत्र पहले ही छप चुके हैं. लेकिन कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण परीक्षा ही स्थगित करनी पड़ी. उन्होंने कहा कि हम सबसे पहले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे. उसके बाद ही परीक्षा कराने पर फैसला लिया जाएगा.

No comments:

Post a Comment