रेवांचल टाइम्स :- नैनपुर-शासन प्रशासन ने 21 जून को कोवैक्सिंन टीकाकरण कराने प्रचार प्रसार किया एवं अपने अपने स्तर से सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई। परंतु नैनपुर में एक ही टीकाकरण सेंटर बनाया गया। दो टीकाकरण सेंटर बनाने शासन प्रशासन ने तैयारी क्यों नहीं की।
एक और शासन प्रशासन सोशल डिस्टेंस,मास्क,ज्यादा से ज्यादा दूरी बनाए रखने प्रचार प्रसार कर रहा है
परंतु आज टारगेट पूरा करने ये सारे नियमों का पालन कराने कोई सतर्कता नहीं बरती गई।
भारी भीड़भाड़ के बीच टीकाकरण कराने पहुंचे आमजन बिना मास्क,सोशल डिस्टेंसिंग, तथा भारी गर्मी से परेशान होकर लोगों ने टीकाकरण कराया आखिर यह लापरवाही शासन प्रशासन के सामने क्यों जनमानस में यह चर्चा बनी। मात्र टीकाकरण का टारगेट पूरा करने बड़ी लापरवाही देखी गई
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment