BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021:गांव के किशोर एवं किशोरियों द्वारा योगा दिवस का आयोजन किया गया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, June 22, 2021

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021:गांव के किशोर एवं किशोरियों द्वारा योगा दिवस का आयोजन किया गया


 राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 21 जून 2021 को ग्राम झिगराघाट एवं खामटीपुर विश्व योगा दिवस के उपलक्ष में गांव के किशोर एवं किशोरियों द्वारा योगा दिवस का आयोजन किया गया


 रेवांचल टाइम्स  - जिसमें गांव के किशोर किशोरियों द्वारा योगा किया गया एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रशिक्षक अजित झारिया एवं भारती परते द्वारा गांव के किशोरों को बताया गया कि विश्व में सबसे पहले भारत देश में विश्व योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था जिसका प्रस्ताव सबसे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासंघ के अपने संबोधन में किया था इसके बाद 21 जून को इंटरनेशनल योग डे मनाने की घोषणा की गई थी और किशोरों को बताया गया कि योग आपके मांस पेशियों को टोन करने में काफी मददगार है योग शरीर के साथ-साथ दिमाग की भी कसरत करता है योग से आप अपना मन और शरीर को आराम दे सकते हैं किशोरों को बताया गया कि योग प्राचीन भारतीय परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह मन और शरीर की एकता का प्रतीक है विचार और क्रिया संयम और पूर्ति मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य और स्वास्थ्य और कल्याण के लिए समग्र दृष्टिकोण है और किशोरों को बताया गया कि योग के माध्यम से आप जीवन के यांत्रिकी को गहराई से खोज सकते है  इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत सरपंच सचिव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं गांव के साथिया और ब्रिगेड सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment