BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अब वैक्सीन लगवाएं, 20 किलो चावल भी मुफ्त पाएं, नई योजना शुरू - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, June 9, 2021

अब वैक्सीन लगवाएं, 20 किलो चावल भी मुफ्त पाएं, नई योजना शुरू



नई दिल्ली: पीएम मोदी (Narendra Modi) ने हाल ही में सभी को फ्री वैक्सीन (Free Vaccine) का ऐलान किया था. देश में वैक्सीनेशन (Vaccination) बड़े पैमाने पर चल रहा है. शहरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी वैक्सीन लगाने का काम चल रहा है. जगह-जगह कैंप लगाए जा रहे हैं, लेकिन गाँवों में वैक्सीन को लेकर अफवाहें भी हैं, जिसके चलते लोग वैक्सीन लगवाने नहीं आ रहे हैं. इसका उपाय तलाशने के लिए अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) जैसे राज्य ने बड़ी योजना की शुरुआत की है.


अरुणाचल प्रदेश के एक प्रशासनिक क्षेत्र में लोग टीका लगवाने नहीं आ रहे थे. इसके बाद लोअर सुबनश्री जिले के याजाली के क्षेत्राधिकारी ताशी वांगचुक थोंगडोक ने ये योजना शुरू की. उन्होंने वैक्सीन के लिए 20 किलो चावल देने की शुरुआत की. इसके बहुत परिणाम देखने को मिले. इस योजना की घोषणा के बाद कुछ ही दिन में 80 से अधिक गांववासी टीका लगवा चुके हैं.

इस योजना के तहत 45 साल से अधिक आयु के लोगों को टीका लगवाने पर मुफ्त में चावल (Vaccine ke Sath Chawal Free) दिये जा रहे हैं. एपीसीएस के 2016 बैच के अधिकारी थोंगडोक ने कहा, ‘आज दोपहर तक 80 से अधिक लोग टीका लगवा चुके हैं. हमारा लक्ष्य 20 जून तक क्षेत्र के सभी लोगों को टीका लगाना है.’

अधिकारियों ने कहा कि यजाली सर्कल में 45 वर्ष से अधिक आयु के 1, 399 लोग हैं. थोंगडोंग ने कहा कि इनमें से कई लोग प्रतिकूल मौसम के बावजूद दूर-दराज के गांवों से पैदल चलकर टीका लगवाने आए. उन्होंने कहा कि प्रशासन क्षेत्र के प्रत्येक गांव में टीकाकरण अभियान शुरू करने का रोडमैप तैयार कर रहा है.

अधिकारी ने कहा, ‘हम शुक्रवार और शनिवार को घर-घर जाकर 45 साल से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाने की योजना बना रहे हैं. हमारी पेशकश जारी रहेगी लेकिन चावल की मात्रा 20 किलो की जगह 10 किलो कर दी जाएगी.’ उन्होंने कहा कि विवेकानंद केन्द्र विद्यालय के दो पूर्व छात्रों ने लाभार्थियों के बीच वितरण के लिये चावल दान किये हैं.

अधिकारियों ने कहा कोविड-19 टीके को लेकर कई तरह की अफवाहें हैं. इनमें टीका लगवाने के बाद गंभीर बीमारियां होने जैसी अफवाह भी शामिल है. राज्य के टीकाकरण अधिकारी डिमोंग पाडुंग ने कहा कि अब तक राज्य में 3,95,445 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं.

No comments:

Post a Comment