रेवांचल टाइम्स - आज गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी वीरता साहस और शौर्य को याद किया।
जिला कार्यवाहक अध्यक्ष कपिल सोनी ने बताया कि गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बिरसा मुंडा की प्रतिमा छिंदवाड़ा शहर के परासिया नाके चौक पर स्थापित की जाय अन्यथा गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी अपने स्वयं के खर्चे पर प्रतिमा स्थापित करेगी।
आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बेलवंशी ने कहा भगवान बिरसा मुंडा जल, जंगल, जमीन तथा जनजातीय अस्मिता, स्वायतत्ता और संस्कृति की रक्षा के लिए जीवन की अंतिम सांस तक लड़ने वाले महान योद्धा थे यह भूमि आप जैसे लोकनायक की चरण रज पाकर धन्य हुई!
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बेलवंशी, पूर्व महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष शांति राज, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष कपिल सोनी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नकुल भलावी, संभागीय अध्यक्ष महिला मोर्चा ज्योति गोहिया, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुनीता पवार, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र उईके, कार्यसमिति सदस्य रमेश उईके, जिला प्रवक्ता आकाश उइके सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment