रेवांचल टाइम्स/इंदौर : मध्य प्रदेश में इंदौर क्राइम ब्रांच ने मानपुर क्षेत्र के हाईवे पर मुंशी ढाबे के पीछे से पांच आरोपियों को 3 लाख 76 हजार रुपए के पुराने नोटों के साथ पकड़ा है। आरोपी तंत्र क्रिया के जरिए 500 और 1000 के बंद हो चुके नोटों को बदलने की फिराक में थे। ये किस प्रकार से इन नोटों को बदलवाने वाले थे। इनके पास नोट कहां से आए, पुलिस इसका पता लगा रही है। नोटबंदी के दौरान बंद किए गए पुराने 500 और हजार के नोट को तंत्र-मंत्र से नए नोट में बदलने की फिराक में बैठे 5 आरोपियों को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, मानपुर क्षेत्र में 5 व्यक्ति पुराने नोट को खपाने की योजना बना रहे थे। वे हाईवे किनारे मुंशी ढाबे के पीछे खेत में बैठे थे। उन सभी के पास बंद हो चुके 500 और 1000 के नोट थे। उन नोटों को वे अभी चलन में चल रहे नोटों से बदलने की प्लानिंग कर रहे थे। सूचना पर टीम ने दबिश दी और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 500 ओर 1000 के बन्द हो चुके 3 लाख 76 हजार रुपये जब्त किए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अमृतलाल, भूपेन्द्र, लोकेश, करन और रोहित जाट बताए। अब पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि पुराने नोट कहां से लाए और उन्हें नए नोट में कैसे बदलकर कहां खपाने की फिराक में थे। एएसपी गुरुप्रसाद पराशर ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि कुछ लोग नोट बदलने की फिराक में हैं। हमने अपनी टीम को भेजकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से लगभग 4 लाख के आसपास पुराने नोट मिले हैं। ये लोग तांत्रिक क्रिया करते हैं। उससे नोट बदलने की फिराक में थे। हम पूछताछ कर रहे है।
Wednesday, June 2, 2021
Home
india
Madhya Pradesh
mandla
Top
तांत्रिक क्रियाओं से 500-1000 के पुराने नोट नए करने की फिराक में थे तांत्रिक, 5 गिरफ्तार
तांत्रिक क्रियाओं से 500-1000 के पुराने नोट नए करने की फिराक में थे तांत्रिक, 5 गिरफ्तार
Tags
# india
# Madhya Pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
Madhya Pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment