BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला आपूर्ति अधिकारी सनत मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर कलेक्टर डॉ फटिंग ने कि उज्जवल भविष्य की कामना - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, June 2, 2021

जिला आपूर्ति अधिकारी सनत मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर कलेक्टर डॉ फटिंग ने कि उज्जवल भविष्य की कामना



 रेवांचल टाईम्स  जिला आपूर्ति अधिकारी सनत मिश्रा को उनके सेवानिवृत्त होने पर कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी पार्थ जैसवाल द्वारा शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान विभागीय अधिकारियों- कमर्चारियों की भी उपस्थिति रही। कलेक्टर डॉ फटिंग ने सनत मिश्रा के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपूर्ति अधिकारी के रूप में सनत मिश्रा द्वारा अपने दायित्वों एवं सौपे गए कार्यों का बेहतर ढंग से निर्वाह किया गया हैं। आप द्वारा बनाई गई योजना से ही जिलें में  बिना किसी समस्या के उपार्जन कार्य संपन्न हुआ हैं।


 सनत मिश्रा ने अपनी 32 साल की शासकीय सेवा में सिवनी सहित जबलपुर, सतना,सीधी, सिंगरौली जिलों में अपनी सेवाएं दी हैं। सनत मिश्रा नवंबर 2018 से सिवनी में पदस्थ थे। इनके नेतृत्व में कोविड संक्रमण काल के दौरान भी रिकार्ड  इस वर्ष 48 लाख 61 हजार 798.07 क्विंटल गेहूं का उपार्जन किया गया।



विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

9893880393

No comments:

Post a Comment