BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
9 दिनों से लापता युवक का नहीं मिला सुराग, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, June 12, 2021

9 दिनों से लापता युवक का नहीं मिला सुराग, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप



जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत त्रिमूर्ति नगर में रहने वाला एक युवक रहस्यमयी तरीके से घर से गायब हो गया। युवक घर में आफिस जाने का कहकर निकला था और आज 9 दिन बीत जाने के बाद भी घर नहीं पहुंचा। आज एसपी आफिस पहुंचे युवक के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस उनके पुत्र को खोज नहीं रही है और केवल कागजी कार्रवाई कर, खानापूर्ति करने में लगी हुई है। तो वहीं पुलिस का कहना है कि युवक घर से स्कूटी और पैसे लेकर निकला है, जिसको जल्द ही तलाश कर लिया जाएगा। फिलहाल कार्रवाई जारी है।

आज एसपी आफिस पहुंचे कन्हैया लाल गुप्ता निवासी त्रिमूर्ति नगर गली नंबर 5 ने बताया कि उनका लड़का अतुल गुप्ता 3 जून 2021 को घर से सुबह आफिस जाने का कहकर निकला था और आज तक वापस नहीं आया। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने गोहलपुर थाने में दर्ज तो करवाई लेकिन 9 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कागजी खानापूर्ति में लगी हुई है।

शेयर मार्केट में पैसे इनवेस्ट करता था युवक
गोहलपुर पुलिस ने बताया कि घर से गायब हुआ युवक अतुल गुप्ता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि अतुल शेयर मार्केट में पैसे इनवेस्ट करता था। जिसके चलते उसके ऊपर कर्जा हो गया था। साथ ही वह घर से 18 हजार रुपए और स्कूटी लेकर गायब हुआ है। युवक के पास मोबाइल भी है जिसकी लोकेशन निकाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवक घर से चला गया है, जिसका जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment