रेवांचल टाइम्स मण्डला नैनपुर - वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर ग्रामीण जन जद्दोजहद कर रहे हैं वहीं आबकारी विभाग के शराब ठेकेदार यहाँ पर ग्रामीण अंचलों मैं बेरोकटोक धड़ल्ले से शासकीय नियम निर्देशों के विपरीत खुलेआम ऐसे तमाम शासकीय निर्देशों की धज्जिया उठाते हुए अपने आर्थिक ग्राफ बढाने के चक्कर मैं यहाँ पर नैनपुर जनपद पंचायत क्षैत्र के ग्रामीण अंचलों मैं ऐसे पुराने सभी ठीहो पर आसानी के साथ और भी अन्य कस्बाई इलाकों मैं बगैर किसी भय और ड़र के अपने गुर्गो के माध्यम से यहाँ पर गाँवों मैं देशी और विदेशी शराब धड़ल्ले बिकवा रहा हैं । गाँवों मैं लगातार ग्रामीणों के विरोध के बावजूद धड़ल्ले से चारों तरफ बैखोफ देशी विदेशी शराब अपने मन माने दामों मैं बेच रहे हैं । यहाँ पर इन्हें ना ही संबंधित क्षैत्र के पुलिस थानों का खौफ है और ना ही आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का ड़र है । आखिर ग्रामीण अंचलों मैं इन ठेकेदारों को यहाँ पर धड़ल्ले से बेरोकटोक देशी विदेशी शराब गाँव गाँव बेचने का लायसेंस कौन दे दिया है ? यह बात समझ से परे लग रही है । वहीं जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा इन दिनों ऐसे तमाम शासकीय आबकारी विभाग से लायसेंस प्राप्त शराब समूहों की सभी दुकानों से देशी और विदेशी शराब बेचना के लिए अपनी लाइसेंसी निश्चित दुकान के परिसर से बैचने के सख्त निर्देश दिये गये है इसके विपरीत अब ऐसे तमाम शासकीय नियम और निर्देशों की खुली धज्जिया उठाते हुए अनवृत यहाँ पर चारों तरफ कोरोना वायरस और कोविड़ 19 का भारी खौफ के बावजूद गाँव गाँव अपने पैकरो के माध्यम से धड़ल्ले से अवैध शराब बिकवाई जा रही है ।
बम्हनी, नैनपुर , शराब समूह के ठेकेदारों के द्वारा आखिर गाँव गाँव किसके संरक्षण मैं अवैध शराब कारोबार का धड़ल्ले से संचालन कर रहे यह जांच का विषय बना हुआ है । वहीं लगातार पुलिस प्रशासन के द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रसित जनसमुदाय को बचाने और इन्हें जागरूक करने के लिए चारों तरफ भ्रमण कर अपनी ड़िवटी और कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं वहीं जिला प्रशासन के द्वारा भी आम जनता से कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार से प्राप्त गाईड लाईन का पालन करवाने के लिए पूरे जिले मैं सख्ती के साथ काय॔ वाही की जा रही है । इसके बावजूद आज भी गाँवों मैं धड़ल्ले से देशी और विदेशी शराब अवैध रूप से यहाँ के ठेकेदारों के द्वारा बन्द कमरों के अंदर और जगह जगह ड़ीहा बदल बदल अपना यह गौरख धन्धा चलवा रहे हैं ।
जिला कलेक्टर मण्ड़ला एवं जिला पुलिस अधीक्षक मण्ड़ला से जन माँग की गई है कि यहाँ के ग्रामीण अंचलों मैं बेरोकटोक धड़ल्ले से बिकवाई जा रही देशी और विदेशी अवैध शराब कारोबार को तत्काल सख्ती के साथ बन्द करवाया जाये जिससे वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे ग्रामीणों को कुछ राहत मिल सके और इस अवैध शराब कारोबार पर आकुश लग सके ।
रेवांचल टाइम्स से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment