विधायक सुश्री हिना कावरे ने कहा जल्द किया जाएगा सरपंच को बर्खास्त
रेवांचल टाइम्स लांजी जनपद मुख्यालय अंतर्गत आने वाले ग्राम दिघोरी में वार्ड क्रमांक 5 तथा छह में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण एकजुट हो गए तथा गैर जिम्मेदार सरपंच की बर्खास्तगी की मांग करने लगे इस बीच मामले के संज्ञान में आते ही मौके पर विधायक सुश्री हिना कावरे ने अपने प्रतिनिधि अजय अवसरे एवं लिखेंद्र उपराड़े को मौके पर भेजा तथा इस अवसर पर लांजी तहसीलदार आरपी मार्को प्रमुख तौर पर उपस्थित रहे
ग्राम दिघोरी नहीं एसडीम लांजी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया है कि ग्राम दिघोरी के वार्ड क्रमांक 5 व 6 में सड़क निर्माण की मांग की गई है क्योंकि कोरोना महामारी की परिस्थिति में भी आवागमन की समस्या बनी रही व आगामी बरसात के दिनों में परिवहन बहुत दुर्लभ हो जाता है ऐसे में वार्डवासियों की परिवहन समस्या को देखते हुए तत्काल प्रभाव से धनराज कुठानशाप के घर से धनु लाल घोरमारे वर्तमान पंच के घर तक अगले 1 सप्ताह के भीतर सीसी रोड का निर्माण प्रारंभ कराया जाए तथा गैर जिम्मेदार ग्राम प्रधान व कर्मचारी अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करें ताकि भविष्य में इस तरह की मूलभूत आवश्यकता हेतु संघर्ष ना करना पड़े
बता दें कि मंगलवार 8 जून को ग्राम दिघोरी में ग्रामीण भारी संख्या में एकजुट हो गए तथा सरपंच की बर्खास्तगी की मांग करते हुए ज्ञापन में सरपंच को गैर जिम्मेदार बता दिया, आखिरकार प्रशासनिक आश्वासन के आधार पर ग्रामीणों ने सड़क पर कुआं खोदने जाने के कार्य को स्थगित किया और चेताया कि यदि समय सीमा के भीतर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो सड़क पर बुवाई का कार्य किया जाएगा
इनका कहना है
ग्राम दिघोरी में इस तरह की समस्या का उत्पन्न होना ग्राम सरपंच के गैर जिम्मेदार व्यवहार को दर्शाता है तथा ऐसे सरपंच को बर्खास्त करने की मांग जो ग्रामीणों के द्वारा की गई है उस पर जल्द से जल्द अमल करते हुए सरपंच को बर्खास्त किया जाएगा जिसके उपरांत दिघोरी वासियों के सुगम आवागमन हेतु सड़क का निर्माण किया जाएगा, निकट भविष्य में यह भी ध्यान रखा जाएगा कि ग्राम में आधारभूत सुविधाओं को लेकर किसी प्रकार का अभाव ना हो, जानकारी लगते ही मेरे द्वारा अपने प्रतिनिधियों को मौके पर भेजा गया तथा इसके लिए मैंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दे दिए हैं
( हिना कावरे, विधायक लांजी किरनापुर )
विधायक महोदय द्वारा ग्राम दिघोरी में ग्रामीणों को हो रही समस्या को लेकर बतौर प्रतिनिधि जाने को कहा गया, मैंने ग्राम दिघोरी मौका स्थल पर पहुंचकर देखा कि ग्राम के सरपंच को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है तथा उनकी सड़क आदि की मांगी भी जायज है, कर्तव्य से विमुख होने वाले किसी भी ग्राम प्रधान को अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है क्योंकि जो ग्रामीणों के हित में कार्य ना करें उससे बेहतर है उसे बर्खास्त कर दिया जाए ऐसे में विधायक महोदय द्वारा आश्वस्त किया गया है कि जल्द से जल्द ग्राम दिघोरी के सरपंच को बर्खास्त कर ग्रामीणों को सड़क की सुविधा प्रदान कर दी जाएगी तथा सभी आधारभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा, माननीय विधायक सुश्री कावरे द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं पर जल्द समाधान की बात कही गई है जो संतुष्टिप्रद है
(अजय अवसरे, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लांजी)
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:
Post a Comment