BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोविड महावैक्सीनेशन अभियान को आदिवासी बाहुल्य ग्रामो में मिल रहा अपार समर्थन : शैलेश मिश्रा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, June 23, 2021

कोविड महावैक्सीनेशन अभियान को आदिवासी बाहुल्य ग्रामो में मिल रहा अपार समर्थन : शैलेश मिश्रा

 




 माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में,तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल मार्गदर्शन  में एवं जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे मध्यप्रदेश टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत मण्डला जिले  में कोविड  टीकाकरण केंद्र फूलसागर तथा बकौरी केंद्र में जारी कोविड वैक्सीनेशन का अवलोकन किया तथा स्वास्थय सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। तथा सभी से कोविड टीकाकरण कराने हेतु अपना स्वयं का उदाहरण देकर प्रेरित किया।।

  मैं सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों,धार्मिक गुरुओं,पंडा-पुजारियों, गणमान्य नागरिकों ,समाजसेवियों से विनम्र अपील करता हूँ कि आप सभी अपने स्वयं का भी कोविड टीकाकरण करवाये तथा अपने परिवारजनों,मित्रजनों, रिश्तेदारों ,पड़ोसियों को भी इस हेतु अवश्य प्रेरित करे।

 मैंने अपना कोविड टीकाकरण के दोनों डोज़ लगवा लिया हूँ, तथा इसके पश्चात भी निरंतर कोविड अनुरूप व्यवहार का अनुपालन कर रहा हूँ।तथा आप सभी से भी इसका अनुपालन करने की अपील करता हूँ।

 

#टीकाहीसुरक्षा_है

      टीकाकरण करवाएं, ताकि हम फिर से हम साथ आ सकें। हमें अपने आप को, अपने परिवार को और अपनों  को सुरक्षित रखना होगा।  स्वयं वैक्सीन लगवाने का और दूसरों को वैक्सीन लगवाने के संकल्प ले।

 


रेवांचल टाइम्स से राकेश पटेल अंजनियॉ की खबर

No comments:

Post a Comment