राष्ट्र की एकता व अखंडता को अपने बलिदान से सींचने वाले महान चिंतक व शिक्षाविद,भाजपा की आधारशिला रखने वाले आदर्श व्यक्तित्व परम श्रद्धेय डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
रेवांचल टाइम्स - इस अवसर पर निवास विधानसभा के बकौरी मण्डल में राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद, जनसंघ के संस्थापक व हमारे पथ प्रदर्शक परम श्रद्धेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर बलिदान दिवस मनाया गया। तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार बकौरी में बूथ क्रमांक 218 नक्खी माई मंदिर पहाड़ी पर पौधारोपण भी किया।
कार्यक्रम में मेरे साथ मण्डल अध्यक्ष धर्मराज सिंह परिहार,अमित जायसवाल, शिवकांत पाण्डेय,शिवकुमार मार्को,नितिन साहू,छोटू गुप्ता, सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
राष्ट्रभक्ति, त्याग व समर्पण के अद्वितीय प्रतीक डॉ मुखर्जी जी का पूरा जीवन भारत की एकता व अखंडता के लिए समर्पित रहा। उनका हमेशा से सपना था कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।
" एक देश दो विधान,दो निशान,दो प्रधान।" इसके सशक्त प्रखर विरोधी थे।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने धारा 370 हटाकर उनके सपने को पूरा किया।
भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद



No comments:
Post a Comment