BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नदी के बीच सेल्फी लेना पड़ा भारी,अचानक बढ़ने लगा नदी का पानी टापू में फसे 10लोग,रेस्क्यू जारी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, June 23, 2021

नदी के बीच सेल्फी लेना पड़ा भारी,अचानक बढ़ने लगा नदी का पानी टापू में फसे 10लोग,रेस्क्यू जारी...

 



रेवांचल टाईम्स :- घोघरा वाटर फॉल में अचानक पानी बढ़ने से बीच टापू पिकनिक मनाने लगभग 10लोग फसे, प्रशासन द्वारा रेस्क्यू जारी 22जून मंगलवार को सौसर तहसील के घोघरा वाटर फॉल में पिकनिक पहुंचा एक ग्रुप अचानक नदी का पानी बढ़ने से बीच टापू में पानी के बीच फस गए वही घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस को लगने पर तत्काल मौके पर लोधिखेड़ थाना प्रभारी भूपेंद्र गुलबाके पूरी पुलिस टीम के साथ पहुंचे वर्तमान में प्रशासन द्वारा पानी के बीच फसे लोगो का रेस्क्यू जारी है इस दौरान जानकारी में लोधिखेड़ थाना प्रभारी भूपेंद्र गुलबाके ने बताया की यह घटना लगभग 6.30बजे की है जहा नदी का पानी बढ़ने से पर्यटक बीच पानी में फस गए जो की 10से 12लोग है  महाराष्ट्र नागपुर के होने बात सामने आए वही समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू टीम द्वारा टापू से बाहर निकलने का कार्य जारी है और मौके पर प्रशासन की टीम दल बल के साथ मौजूद है।

No comments:

Post a Comment