रेवांचल टाइम्स :- लांजी तहसील के अंतर्गत ग्राम कडता में रेत माफियाओं के द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से रेत का भंडारण किया गया है इस संबंध में शासकीय माध्यमिक शाला कडता के प्रधान पाठक द्वारा बताया गया कि रेत माफियाओं के द्वारा करीब 70, से 80 टाली रेत का अवैध रूप से भंडारण किया गया है जिसकी जानकारी ग्राम पंचायत को दे दी गई है किंतु पंचायत के द्वारा कोई। कार्यवाही करवाया गया है
पिछले वर्ष भी रेत माफियाओं के द्वारा विद्यालय परिसर में रेत भंडार किया गया था
अखबार में प्रकाशित होने के बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा तुरंत कारवाई किया गया था किंतु इस बार माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक द्वारा लिखित जानकारी देने के बाद भी कार्रवाई नहीं किया गया
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:
Post a Comment