BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP में जन्मी दुर्लभ बच्चीः घुटने से दोनों पैर उल्टे, पीठ की ओर पंजे, अस्पताल में छोड़ कर चले गए माता-पिता - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, June 23, 2021

MP में जन्मी दुर्लभ बच्चीः घुटने से दोनों पैर उल्टे, पीठ की ओर पंजे, अस्पताल में छोड़ कर चले गए माता-पिता



हरदा |दुर्लभ बच्चों के बारे में आपने कई खबरें पढ़ी होंगी, ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश से भी सामने आया. यहां हरदा के जिला अस्पताल में एक मां ने असामान्य बच्ची को जन्म दिया. जिसके दोनों पैर घुटने के नीचे से सामान्य से उल्टी दिशा में हैं. उसके पंजे भी पीठ की तरफ नजर आ रहे हैं. पैदा होने के बाद से ही बच्ची की हालत भी कमजोर है, उसे फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची के जन्म के बाद ही बच्ची के परिजन उसे छोड़ कर चले गए.

परिजन बोले वो अस्पताल में ही हैं
हरदा हॉस्पिटल में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सन्नी जुनेजा ने बताया कि जन्म के बाद से ही बच्ची अपने माता-पिता से दूर है. परिजन भी मिलने नहीं आए. बच्ची के कमजोर होने के कारण टीम की निगरानी में रखकर ही उसका इलाज किया जा रहा है. वहीं बच्ची की मां और दादी ने कहा कि वे अपनी बच्ची को छोड़कर कहीं नहीं गए. दादी पुनिया बाई ने बताया कि वो पिछले कई दिनों से अस्पताल में ही रहे रहे हैं.


रिपोर्ट सामने आने के बाद होगा इलाज
हरदा हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ दीपक दुगाया ने बताया कि जिले के ग्राम झांझरी की रहने वाली पप्पी पति विकम ने असाधारण बच्ची को जन्म दिया. बच्ची के दोनों ही पैर घुटनों के बाद सामान्य से उल्टी दिशा में हैं. इलाज जारी है, हड्डी रोग विशेषज्ञ ने बताया कि बच्ची की जांच रिपोर्ट सामने के बाद उचित तरीके से इलाज किया जाएगा.

No comments:

Post a Comment