रेवांचल टाइम्स - मंड़ला मवई विकासखंड के ग्राम रमतिला में दो दिवसीय क्षमता वर्धन सह कार्य योजना निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई ।कार्यशाला का आयोजन नव उजियार साझा मंच,मध्य प्रदेश द्वारा किया गया।
कार्यशाला के प्रथम सत्र में कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों का पंजीयन किया गया।प्रतिभागियों ने परिचय सत्र में अपना परिचय दिया और कार्यशाला से अपनी अपेक्षा जाहिर की। इस सत्र में प्रमुख प्रशिक्षक डॉ. गजेंद्र गुप्ता ने कार्यशाला के आयोजन की प्रस्तावना रखते हुए बताया कि इस कार्यशाला में जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण के लिए सिविल सोसाइटी के सदस्यों की भूमिका पर चर्चा कर विभिन्न विषयों पर उनका क्षमतावर्धन करने के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई है।
कार्यशाला मे दो दिन में सात सत्र आयोजित किए गए।इन सत्रों में संस्था प्रबंधन, कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम के लिए अभियान, सामाजिक उद्यमिता, परंपरागत चिकित्सा, प्राथमिक उपचार तथा किशोरी एवं महिला सशक्तिकरण अभियान पर सहभागी विधि से प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के समापन सत्र में प्रतिभागियों के लिए खुला सत्र आयोजित किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने अपना अनुभव कथन कर अपने सुझाव दिए।
कार्यशाला में चरन सिंह परते,रुकमणी सुरेश्वर, शर्मिला मरावी,लता सैयाम,सरोज उइके,चंद्रवती धुर्वे ,इंद्रावती मरावी, भूपत शाह धुर्वे, लखन भासंत, हरीश कुमार वरकडे, रंजीत कुमार धुर्वे ,रामनाथ धुर्वे ,चम्मन सिंह मरकाम ,अशोक कुमार पट्टा,अजय कुमार मरकाम डॉ. एच.डी.गांधी,दिलीप नरते,मानिक सिंह मरकाम, संत कुमार बघेल एवं सुभाष छांटा ने सहभागिता की। आयोजन की व्यवस्था आदिम नव जागृति सेवा समिति मवई ने की।आयोजन में कमलेश मरकाम ने सहयोग प्रदान किया गये

No comments:
Post a Comment