BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं के मद्देनजर केंद्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते से की गई मांग... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, June 19, 2021

ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं के मद्देनजर केंद्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते से की गई मांग...




 

रेवांचल टाइम्स - आज केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री (भारत सरकार )फग्गन सिंह कुलस्ते के ग्रह ग्राम में जनपद पंचायत मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धनगांव के उपसरपंच एवं ग्राम कौडिया और आसपास के ग्रामीणों ने ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए हस्ताक्षर सहित आवेदन पत्र देकर सुविधाओं की मांग की है |कुछ महत्वपूर्ण सुविधाओं का उल्लेख ग्रामीणों ने आवेदन पत्र में किया है |

(1) - ग्राम पंचायत धनगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौडिया एवं ढोल बीजा के मध्य बुडनेर  नदी में पुल निर्माण कार्य किया जाना ।

(२) - शासकीय विद्यालय धनगांव में विद्यार्थियों के लिए खेल मैदान एवं स्टेडियम की मांग की गई है ।

    केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री कुलस्ते ने संबंधित विभागों को इसकी जानकारी तुरंत ही दे दी है ,और बहुत जल्द ही इन मांगों की पूर्ति किए जाने का आश्वासन भी दिया है | उक्त पुल निर्माण से आसपास के लगभग 20 गांव के लोगों को इसका लाभ मिलेगा |

    उपरोक्त कार्यक्रम के दौरानभाजपा मंडल मवई के महामंत्री एवं मंडल अध्यक्ष इंचार्ज इंद्रेश कुमार साकेत 'धनगांव के उपसरपंच लहर सिंह करचाम के अतिरिक्त अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे ।

  

 रेवांचल टाइम्स - मवई से मदन चक्रवर्ती की खबर |

No comments:

Post a Comment