BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ट्रक खड़ाकर टायर की हवा चैक कर रहे ड्राइवर को अज्ञात वाहन चालक ने कुचला, मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, June 17, 2021

ट्रक खड़ाकर टायर की हवा चैक कर रहे ड्राइवर को अज्ञात वाहन चालक ने कुचला, मौत



जबलपुर। थाना खितौला अंतर्गत एक ट्रक चालक को अज्ञात वाहने बीच रोड़ उड़ाकर मौके से फरार हो गया। घटना उस वक्त हुई जब ट्रक चालक पाने से चक्कों को चैक कर रहा था, तभी पीछे से आए तेज वाहन ने अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद घायल को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकोंं ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी अनुसार आज सुवह शेख जमील उम्र 53 वर्ष निवासी न्यू आनंद नगर अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसका छोटा भाई मोहम्मद इजराईल उम्र 51 वर्ष निवासी शास्त्रीवाड्र अधारताल में रहता है, जो ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 5008 का मालिक है तथा उक्त ट्रक स्वयं चलाता है। देर रात माल लोड करके जिला कटनी में माल छोडऩे अकेला गया था। कटनी में ट्रक में मार्बल पाउडर लोड करके जबलपुर की ओर रवाना हुआ था, जो थाना खितौला क्षेत्र में रात लगभग 2 बजे रिलायंस पेट्रोल पम्प के ठीक सामने रोड किनारे ट्रक खड़ा करके पाना से टायर चैक कर रहा था। उसी समय कटनी तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति से चलाते हुए मोहम्मद इजराईल को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में मोह. इजराईल गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे बेहोशी की हालत में एम्बुलेंस द्वारा शासकीय अस्पताल सिहोरा ले जाया गया जहॉ डाक्टर ने चैक कर उसके भाई को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये फरार आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

No comments:

Post a Comment