BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
5 हजार का इनामी शराब माफिया को धर दबोचा,5 माह से चकमा दे रहे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, June 17, 2021

5 हजार का इनामी शराब माफिया को धर दबोचा,5 माह से चकमा दे रहे



जबलपुर। अवैध शराब की तस्करी में पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मुख्य तस्कर को दबोच लिया। जिसके ऊपर पुलिस कप्तान के द्वारा पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। जो पुलिस को विगत पांच माह से चकमा दे रहा था।

संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि 25 जनवरी 2021 को क्राईम ब्रांच एवं संजीवनी नगर की संयुक्त टीम द्वारा बाईपास के पास रामचंद मिशन आश्रम के सामने विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
करते हुये सफ ारी क्रमंाक एमपी 20 सी.बी. 0010 को रोका गया था, सफ ारी में 3 लोग सवार थे जिनसे नाम पता पूछा तीनों ने अपने नाम मनोहर चक्रवर्ती उर्फ मन्नू पिता मिठाई लाल उम्र 35 वर्ष निवासी कुम्हार मोहल्ला गोरखपुर, भूषण राव पिता विनायक राव उम्र 24 वर्ष निवासी हाउबाग गुप्ता टाल के पीछे गोरखपुर तथा साहिल सोनकर पिता दीपक सोनकर उम्र 19 वर्ष निवासी आर्य समाज मंदिर के पीछे गोरखपुर बताया। सफारी की तलाशी लेने पर 35 कार्टून में 1750 पाव देशी शराब अवैध रूप से रखी मिली। 1750 पाव देशी शराब कीमती लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये की मय सफ ारी वाहन के जब्त करते हुये तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पकड़े गए आरोपियों से सघन पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि शराब आदर्श ठाकुर निवासी आर्य समाज मंदिर के पास कुम्हार मोहल्ला गोरखपुर के द्वारा मंगवाई गयी थी । आदर्श ठाकुर के घर पर दबिश दी गयी जो घर से फ रार मिला, जिसकी गिरफ्तारी हेतु हर सम्भावित स्थान में दबिश दी गयी।
पकड़े न जाने पर एसपी द्वारा फ रार आदर्श ठाकुर की शीघ्र गिरफ्तारी पर 5 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार की उद्घोषणा की गयी थी ।
जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर फ रार ईनामी आरोपी आदर्श ठाकुर पिता मुकेश ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी कुम्हार मोहल्ला को घेराबंदी कर पकड़ा गया है। थाना संजीवनी नगर में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment