BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महाराजपुर क्षेत्र के निर्माणाधीन सीवरेज लाईन एवं सड़क कार्य को जल्द पूरा करें - हर्षिका सिंह कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, June 14, 2021

महाराजपुर क्षेत्र के निर्माणाधीन सीवरेज लाईन एवं सड़क कार्य को जल्द पूरा करें - हर्षिका सिंह कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

मण्डला 14 जून 2021


 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने महाराजपुर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में निर्माणाधीन सीवरेज लाईन एवं सड़क निर्माण के कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दोनों ही कार्य जल्द पूरा करें। कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा नहीं करने पर कार्यवाही की जाएगी। श्रीमती सिंह ने निर्माण एजेंसी के संबंधितों को निर्देशित किया कि मिट्टी से संबंधित कार्य को आगामी 2 दिनों के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सड़क से संबंधित कार्य को 30 जून से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि दोनों ही कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा करें। इसी प्रकार बारिश के पूर्व उक्त कार्यों को अंतिम रूप दें। उन्होंने वार्डवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी जानी। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा अमित शुक्ला, एडीएम मीना मसराम, सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, सीएमओ नगरपालिका प्रदीप झारिया, एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके एवं संबंधित उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment