BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
न्यायालय परिसर चौरई में न्यायाधीशगण, न्यायालयीन कर्मचारियों, पैरालीगल वालेंटियर्स, पैनल अधिवक्तागण तथा अन्य अधिवक्तागण हेतु वेक्सीनेशन कैम्प का हुआ आयोजन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, June 14, 2021

न्यायालय परिसर चौरई में न्यायाधीशगण, न्यायालयीन कर्मचारियों, पैरालीगल वालेंटियर्स, पैनल अधिवक्तागण तथा अन्य अधिवक्तागण हेतु वेक्सीनेशन कैम्प का हुआ आयोजन...

रेवांचल टाईम्स :- म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय श्री वी.पी. शर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय छिन्दवाड़ा के कुशल मार्गदर्शन में एवं श्रीमान ए.के. गोयल, अपर जिला न्यायाधीश/सचिव छिन्दवाड़ा के निर्देशन में तहसील विधिक सेवा समिति, चौरई के श्रीमान प्रदीप कुमार वरकड़े, अपर जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय के सहयोग से तहसील में न्यायालय परिसर चौरई में न्यायाधीशगण, न्यायालयीन कर्मचारियों, पैरालीगल वालेंटियर्स, पैनल अधिवक्तागण तथा अन्य अधिवक्तागण हेतु वेक्सीनेशन कैम्प का आयोजन नितिन बामेचा बी एम ओ तहसील चौरई द्वारा किया गया। वैक्सीनेशन कैम्प में सर्वप्रथम न्यायाधीश श्रीमति पुष्पा तिलगांम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1द्वारा वैक्सीन लगाकर कैम्प की शुरुआत किया गया।

 

उक्त वैक्सीनेशन कैम्प में प्रदीप कुमार वरकडे अपर जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय की प्रेरणा से न्यायालयीन कर्मचारियों ने जिनमे महिला एवम पुरूष दोनों तथा तहसील चौरई के अधिकांश अधिवक्ता एवम उनके परिजनों द्वारा वैक्सीन लगवाई।

उक्त वैक्सीनेशन कैम्प में न्यायालय के कर्मचारियों में विजय दुरूगकर, प्रभात नायक, श्रीमति दीपमाला डहेरिया, श्रीमती कल्पना मुरकुटे, सुश्री वर्षा धुर्वे, श्री हरिकिशोर उइके, तहसील विधिक सेवा समिति चौरई के कर्मचारी श्री धनेंद्र उपराडे, पी एल व्ही देवेंद्र मालवीय, पैनल अधिवक्ता आनंद वर्मा, इमरान अहमद तथा अन्य अधिवक्ता राजेश साहू, श्री रविन्द्र पाल आदि कुल 40 व्यक्तियो द्वारा वैक्सीन का पहला डोज़ लगाया।

No comments:

Post a Comment