BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर नगर के समीप ग्राम पंचायत अतरिया में धड़ल्ले से चल रहा मुरम का अवैध उत्खनन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, June 3, 2021

नैनपुर नगर के समीप ग्राम पंचायत अतरिया में धड़ल्ले से चल रहा मुरम का अवैध उत्खनन

 


रेवांचल टाइम्स :- एक तरफ पूरा देश कोरोना जैसे घातक संक्रमण से जूझ रहा है दूसरी तरफ जिम्मेदार लोग आपदा में अवसर की तलाश कर रहे हैं। ऐसा ही एक आपदा में अवसर का नजारा ग्राम पंचायत अतरिया में देखने को मिला। 


राजस्व एवं माइनिंग विभाग के अधिकारी अवैध उत्खनन कर्ताओं को अवैध उत्खनन बिना रॉयल्टी एवं ना कोई राजस्व शुल्क के खनन करने की  अनुमति दे रहे हैं और इसी सांठगांठ क के चलते खनन माफियाओं को करोड़ों का लाभ पहुंचा रहे हैं वहीं ग्राम पंचायत, माइनिंग और राजस्व विभाग भी चांदी काट रहा है 

साफ देखा जा सकता है कि, राजस्व विभाग एवं माइनिंग की नाक के नीचे मुरूम का जोरों पर अवैध उत्खनन हो रहा है।

आखिर शासकीय भूमि पर बड़ी मात्रा में अवैध उत्खनन किसके द्वारा एवं किस की सहमति से किया जा रहा है। यह जांच का विषय बनता है। इसकी जांच की जानी चाहिए।


मिली जानकारी अनुसार जनपद पंचायत नैनपुर के अंतर्गत आने वाली शहरी क्षेत्र से लगी हुई ग्राम पंचायत अतरिया में भारी मात्रा में शासकीय जमीन पर लगभग 5 से 6 फीट की गहराई एवं 10 हजार स्क्वायर फिट से ऊपर के क्षेत्र में अवैध रूप से मोरम का जेसीबी पोकलेन जैसी मशीनों से उत्खनन कर मुरम निकाला जा रहा है।


इस बात की जानकारी ग्राम पंचायत अतरिया के सरपंच सचिव तथा राजस्व एवं माइनिंग विभाग के अलावा लगभग सभी जिम्मेदार अधिकारियों को होगी। 


क्योंकि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध खनन होना और जिम्मेदार अधिकारियों का हाथ पर हाथ धरे बैठे होना एवं कार्रवाई ना करना इससे स्पष्ट होता है कि, इतने बड़े स्तर पर अवैध उत्खनन बिना मिलीभगत के संभव नहीं है।

वहीं ग्राम पंचायत अतरिया गांव की सीमा में अवैध उत्खनन का होना और ग्राम पंचायत एवं माइनिंग विभाग द्वारा कोई कार्रवाई ना करना यह अधिकारियों की आपसी सांठगांठ और मिलीभगत को दर्शा रहा है।  


प्रशासन की तीसरी आंख का काम राजस्व पटवारी करते हैं लेकिन इन सभी की निष्क्रियता के चलते काम सेटिंग से चल रहा है इसमें ग्राम पंचायत राजस्व अधिकारी और खनिज अधिकारी अवैध उत्खनन कर्ता के बीच गजब का तालमेल है।

सैकड़ों डंपर और ट्रैक्टर ट्राली के द्वारा मुरूम की ढुलाई का कार्य हो जाता है, और ग्राम पंचायत, राजस्व, खनिज अधिकारी को अवैध उत्खनन की भनक वा जानकारी तक नहीं लगती।  


अवैध उत्खनन कर्ता बेखौफ होकर धरती का सीना छलनी करने में लगे हुए हैं। अवैध खनन का विषय पूरे मंडला जिले में धड़ल्ले से दिनदहाड़े जिम्मेदार अधिकारियों की सांठगांठ से चल रहा है।

शासन प्रशासन के लोग क्यों कमजोर साबित हो रहे समझ से परे है। निरंतर अभियान चलाकर अवैध खनन पर रोक लगानी चाहिए सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वाले ऐसे अधिकारियों को तत्काल पद से हटाना चाहिए।


नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment