BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रेमी का हाईवोल्टेज ड्रामा: प्यार में अंधे प्रेमी ने काटी प्रेमिका की गर्दन, खुद पर भी करवाया हमला...उसके बाद... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, June 3, 2021

प्रेमी का हाईवोल्टेज ड्रामा: प्यार में अंधे प्रेमी ने काटी प्रेमिका की गर्दन, खुद पर भी करवाया हमला...उसके बाद...




 रेवांचल टाइम्स  ;उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में एक सिरफिरे प्रेमी द्वारा अपनी प्रेमिका की गला काटकर हत्या की कोशिश  करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी युवक ने भी अपने खास दोस्त से अपनी गर्दन कटवा कर आत्महत्या की कोशिश की है. फिलहाल पुलिस ने गंभीर रूप से घायल प्रेमी और प्रेमिका को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. यह पूरा मामला कासगंज जिले के कोतवाली अमांपुर क्षेत्र के गांव नगला सीडर का है.

जानकारी के मुताबिक, इश्क में पागल प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गर्दन धारदार हथियार से काटकर उसकी हत्या की कोशिश की. आरोपी के साथ गए अमित नामक दोस्त से अपनी भी गर्दन कटवा ली. पुलिस की माने तो घटना के बाद जब आरोपी अमित खेतों से निकलकर बाहर जा रहा था तो वहां आसपास काम कर रहे ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया. जब उससे पूछताछ की तो उसने पूरी घटना से अवगत कराया. इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया.

No comments:

Post a Comment