रेवांचल टाईम्स - मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर छिंदवाडा रोड में स्थित ग्राम मरझोर (फुलारा) में रामकुमार पिता रामनंदन सनोडिया के खेत में अपने जानवरों को बॉंधकर रखा गया था जिसमें रविवार की रात्रि किसी जंगली जानवर के द्वारा एक गाय और एक बैल का शिकार कर मार दिया गया। इसकी जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत फुलारा की सरपंच श्रीमति प्रभाबाई सनोडिया ने बताया कि जिसकी अनुमानित बाजारू कीमत 50 हजार रूपये एवं बैल की बाजारू कीमत 25 हजार रूपये बताई जा रही है।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment