BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रधानमंत्री सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार और इंजीनियर द्वारा बरती जा रही भारी लापरवाही ग्रामीणों ने लगाया आरोप.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, June 8, 2021

प्रधानमंत्री सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार और इंजीनियर द्वारा बरती जा रही भारी लापरवाही ग्रामीणों ने लगाया आरोप..



रेवांचल टाइम्स.. डिंडोरी जिला के बजाग विकासखंड मे अंगई होते हुए झनकी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की पीआईयू से बन रहे सड़क निर्माण में ठेकेदार और इंजीनियर द्वारा बरती जा रही भारी लापरवाही सीसी सड़क निर्माण कार्य में ग्रामीणों ने रोड की गुणवत्ता पर आपत्ति जताई और कहा कि इस रोड में घटिया क्वालिटी की सीमेंट का उपयोग करते हुए यहां रोड नियम पूर्वक नहीं बनाई जा रही है और ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि हम बरसों से इस रोड का इंतजार कर रहे थे और साथ ही रोड का चौड़ीकरण भी नहीं किया गया है रोड की संकीर्णता के चलते दिन में 5 से 6 बार जाम की स्थिति बनती है वाहनों के आने-जाने के चलते दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है ग्रामीणों ने बताया कि रोड का नाप और नक्शे के अनुरूप ही सड़क का निर्माण कार्य किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में आवागमन बंद की बाधा उत्पन्न ना हो और ग्रामीणों ने बढ़ तिराहे से सारंगपुर तिराहा तक रोड दोनों तरफ चौड़ीकरण होना कहां ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क निर्माण कार्य ठेकेदार पांडे कंस्ट्रक्शन एंड कंपनी मनेंद्रगढ़ के द्वारा एवं इंजीनियर के द्वारा मनमानी पूर्वक गुणवत्ता हीन स्तर से काम कराया जा रहा है जहां भारी लापरवाही बरती जा रही है जिसमें निर्माण कार्य के दौरान ही रोड में बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी है और कुछ जगह से रोड फट भी रही है ग्रामीणों ने कहा कि अगर अभी से रोड के यहां हाल रहेंगे तो आगे 5 साल तक रोड के क्या हाल रहेंगे यहां तो अपने आप में एक अहम सवाल है इस संबंध में ग्रामीणों ने एकजुट होकर इसकी शिकायत नायब तहसीलदार से भी की पर देखना यह है कि आखिर इस पर क्या कार्यवाही की जाती है या मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है क्या ग्रामीणों का सपना कभी साकार नहीं होगा क्या यहां भी रोड भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगी यहां तो अपने आप में एक अहम सवाल है जब रोड की गुणवत्ता को लेकर रेवांचल टाइम्स के संवाददाता ने इंजीनियर से बात की तो उन्होंने कहा कि रोड का सब काम ठीक चल रहा है ऐसी छोटी मोटी दरारे तो आती रहती है और बाद में सब ठीक हो जाती हैं कहकर इंजीनियर द्वारा मामले मे को गोल मोल जवाब दिया गया साथ ही रोड का निर्माण कार्य 1 वर्ष 1 महीने से चल रहा है जिस की समय अवधि भी पूर्ण हो चुकी है फिर भी नहीं बन पाई सड़क कछुए की चाल में चल रहा सड़क निर्माण कार्य...





रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ ✒️✒️✒️✒️😷😷

No comments:

Post a Comment