BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राशन चोरी मामले में प्रबंधक व थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, June 22, 2021

राशन चोरी मामले में प्रबंधक व थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध...





रेवांचल टाईम्स :- सिवनी नगर से लगभग 20 किलोमीटर छिंदवाडा रोड पर स्थित पीपरडाही में सेवा सहकारी समिति भाटीवाडा मढवा थाना लखनवाडा के अंतर्गत आने वाली शासकीय उचित मूल्य की दुकान है जहां दो दिन पहले ऐसी घटना घटी जहां चोर ने चोरी तो की उपर से चोरी करते देखने वाले की घर पर जाकर मामले को रफा दफा करने की बात कही और चोरी करते हुए मोबाईल से लिये गये फोटो तथा वीडियो को डिलीट करने की बात को लेकर मारपीट भी की यानि चोरी की चोरी उपर से सीना जोरी।

उक्त मामले को लेकर शिकायतकर्ता दीपक सनोडिया पिता जठार प्रसाद सनोडिया उम्र 28 वर्ष ने पुलिस अधीक्षक को सौपे अपने प्रतिवेदन में बताया कि गोविन्द शिववेदी पिता सुरेश शिववेदी उम्र 33 वर्ष जो की उक्त सोसायटी में आपरेटर के पद पर पदस्थ है जिसके द्वारा गत शनिवार दिनॉंक 19.06.2021 की रात्रि ग्राम पीपरडाही स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान से गल्ला चोरी की गई है। जिसकी जॉच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

आगे बताया गया कि गोविद शिववेदी ग्राम पीपरडाही का ही निवासी है और सोसायटी में कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर पदस्थ है साथ ही शासकीय उचित मूल्य की दुकान पीपरडाही मे सैल्समैन का कार्यभार भी उसी के पास था। जिसके द्वारा गत शनिवार  की रात्रि लगभग 8-9 बजे के दरम्यान सोसायटी से गल्ला चोरी कर पीकअप वाहन क्रमांक एमपी 22 जी 3967 में भरकर ले जाया जा रहा था उसी दौरान गॉंव के शिकायतकर्ताओ ने देखा जिसकी मोबाईल फोन से फोटो और वीडियों बना डाला।जिसके बाद चोरी करने वाले को ग्रामीणों के द्वारा रोकने की पूरी कोशिश की गई लेकिन गल्ला चोरी करने वाला भाग गया। बाद में आरोपी फोटो लेने वाले के घर पहुॅचकर फोटो और वीडियो डिलीट करने की बात करते हुए झूमाझपटी करने लगा जिसमें बीच बचाव करने आई घर की महिलाओ के साथ भी झूमाझपटी की जिसमें महिलाओ के हाथों की चूडियॉं भी टूट गई। उक्त घटना की जानकारी डायल 100 को देने पर पुलिस वाले आये और घटना स्थल की फोटो वीडियों लेते हुए घटना की जानकारी लेकर चले गये। अगले दिन 20 जून 2021 को आवेदक व ग्राम के विनोद रजक रिपोर्ट दर्ज कराने थाना लखनवाडा पहुॅचंें जहां देखा कि समिति प्रबंधक रामेश्वर सनोडिया एवं कर्मचारी थाने में बैठे थे तब प्रबधक ने आवेदक से कहा कि मै स्वयं घटना की रिपोर्ट लिखवा रहा हूॅं तुम्हे रिपोर्ट लिखवाने की जरूरत नही है कहते हुए घर वापस कर दिया। उसी दिन प्रबधंक,कर्मचारी व लखनवाडा थाने की पुलिस पीपरडाही की शासकीय उचित मूल्य की दुकान पहूॅंचे और कहा कि यहां का रिकार्ड मैटेंनंेस नही मिल रहा है कहकर वापस हो गए। और अनावेदक को पुलिस वालो ने लेकर चले गए। दिनॉक 21 जून 2021 को आवेदक ने  प्रबंधक रामेश्वर सनोडिया से चोरी की घटना की जानकारी ली तो उसके द्वारा बताया कि हमारे द्वारा कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है और शासकीय उचित मूल्य की दुकान का रिकार्ड भी दुरूस्त है। शासन द्वारा अपै्रल मई माह में मुफत में गल्ला दिये जाने की आदेश दिये गये है लेकिन अनावेदक ने जिन भी लोगों को राशन दिया है उनसे ना केवल उसने पैसे लिये है बल्कि प्रति आईडी में 5 से 10 किलो राशन भी कम तोल कर दिया गया हैं।

ग्रामीणों के द्वारा जिला कलेक्टर जिला खाद्य अधिकारी और विधायक सिवनी से आग्रह किया गया है कि उक्त चोरी की जॉच कराकर दोषियों को दडांत्मक कार्रवाई की मॉंग की है। इस संदर्भ में जब लखनवाडा थाना प्रभारी गनपत सिंह उईके से बात की गई तो उन्होने बताया कि जॉच में सब कुछ ठीक है।

और प्रबंधक रामेश्वर सनोडिया ने संवाद दूत से बातचीत में बताया गया कि वहां कोई गडबडी नही है। जब सब ठीक है तो ग्रामीणों द्वारा पकडा गया राशन भरी गाडी का फोटो व वीडियो कैसे बना और ये राशन कहां से आया ऐसे में थाना प्रभारी और प्रबंधक की भूमिका संदिग्ध बनी हुई है इनकी भूमिका की भी जॉच की जाये।

No comments:

Post a Comment