BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंण्डला नैनपुर में बारिश के बाद ठंडी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, June 10, 2021

मंण्डला नैनपुर में बारिश के बाद ठंडी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज,




रेवांचल टाइम्स :- नैनपुर नगर में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। कल रात से घने अंधेरे के साथ-साथ बिजली की गर्ज भी दर्ज की गई एवं बादल गरजने के साथ तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद ठंडी हवाएं शुरू हो गई है। बता दें कि कुछ दिनों पहले भी नैनपुर में आंधी-तूफान और गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई थी, जिसके बाद मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला था। अचानक से बदले मौसम के चलते कल रात से लेकर  आज सुबह तक नैनपुर में तेज बारिश के साथ साथ अंधेरा छा गया। वेदर रिपोर्ट के अनुसार जिले में गरज के साथ तेज बारिश का का पूर्वानुमान लगाया था। 


मौसम की बात की जाए तो कल  दोपहर तक आसमान बिल्कुल साफ था लेकिन रात होते ही काले बादल होना शुरू हो गए थे। गहरी रात होते ही यह बादल तेज बारिश में बदल गए। वेदर के अचानक बदलने से हर कोई हैरान रह गया।


गरज चमक के साथ तेज हवाओं का दौर देर रात शुरू हुआ। इसके साथ ही शहर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, इससे तापमान में गिरावट आई है। जिससे नगरवासियों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम में परिवर्तन होने का असर नैनपुर नगर के अलावा दूसरे शहरों में भी देखा गया है।


उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को देर रात राहत मिली. बारिश होने से पहले तेज हवाएं चलीं. तेज हवाएं चलने के बाद पूरी रात झमाझम बारिश हुई. तेज बारिश के चलते सड़कों पर हल्का जलभराव भी हुआ है।


रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment