जबलपुर। कोरोना जनता कर्फ्यू में मिली छूट के बाद अब प्रशासन और व्यापारियों के बीच विवाद की खबरें आ रही हैं। आज सुबह बड़ा फुहारा क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी दुकान नहीं खोलने दिए जाने पर प्रशासन से भिड़ गए।
दरअसल जिला प्रशासन के आदेश में कपड़ा व्यवसायियों की दुकान कब खुलेगी कब बंद होगी इसको लेकर स्पष्टता नहीं है। इसलिए व्यापारी दिन भर के हिसाब से दुकान या एक दिन छोड़ एक दिन दुकान खोलने की बात कर रहे थे।
कुछ व्यापारी पूरे दिन की बात कर रहे थे तो कुछ अधिकतम घंटे मांग रहे थे लेकिन प्रशासन के अड़ियल रवैए ने व्यापारियों को आंदोलित कर दिया और अंतत: सारे व्यापारी एक स्वर में सड़क पर उतर पड़े। विवाद बढ़ता देख इधर भी पुलिस-प्रशासन के बड़े अधिकारी पहुंच गए और व्यापारियों को समझाने लगे।
इसी बीच विधायक विनय सक्सेना और नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव आदि भी यहां पहुंच कर व्यापारियों के पक्ष में प्रशासन से बात करने लगे। बताया जा रहा है कि आज व्यापारी काम बंद रखने और कल से दिन भर दुकान खोलने पर अड़ गए हैं।

No comments:
Post a Comment