रेवांचल टाईम्स-आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष विजय यादव द्वारा थाना कोतवाली नगर निरिक्षक महादेव नागोतिया द्वारा लॉकडाउन के समय किये गये सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान करते हुए बताया कि थाना प्रभारी महादेव नागोतिया द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान थाना कोतवाली के थाना परिसर में मरीजों के लिए एम्बुलेंस ऑक्सीजन सिलेंडर जरूरतमंदों के लिए राशन किट,बुजुर्गो के लिए भोजन तथा मास्क वेपराईजर,अनाथ बच्चों के लिए कपडे़ खिलौने आदि कराये गये है। इसके अतिरिक्त मानव सेवा संस्था के माध्यम से गरीब असहाय बच्चियों की आर्थिक सहायता तथा उनकी आजीविका के लिए अन्य आवश्यक व्यवस्थाऐं करते हुए सही मायनों में मध्यप्रदेश पुलिस के मूलमंत्र देश भक्ति जन सेवा को यथार्थ रूप दिया है। साथ ही इस कार्य ने आमजनों के बीच धूॅधली हो चली मध्यप्रदेश की पुलिस की छवि को पुनः ज्वलंत किया है।जिससे पुलिस की पूरे प्रदेश में चहुंओर सराहना हो रही है। थाना प्रभारी महादेव नागोतिया द्वारा कोविड-19 महामारी के इस आपदा के समय को जनसेवा के अवसर में परिवर्तित कर सिवनी जिले तथा मध्यप्रदेश के अन्य थाना प्रभारियों के लिए एक मिसाल कायम की है।
महादेव नागोतिया के इस सराहनीय कार्य तथा मानवीय पहल की जिसमें आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश की तरफ से भूरी-भूरी प्रशंसा की गई है।साथ ही महादेव नागोतिया द्वारा भविष्य में इसी प्रकार अपने कर्तव्यों को निर्वहन और कुशलतापूर्वक करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस की छवि को नई उॅंचाईयों ले जाने की कामना की है।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment