BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम पंचायत में रोजगार देने के नाम पर की लाखों की अवैध वसूली कर रहा था - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, June 12, 2021

ग्राम पंचायत में रोजगार देने के नाम पर की लाखों की अवैध वसूली कर रहा था

 






पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक ओमकार मरकाम के खास रिश्तेदार होने की धोस देकर और ग्राम पंचायत में काम दिलाने के नाम पर कर रहा लाखों की अवैध वसूली....



रेवांचल टाइम्स :- आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमकार सिंह मरकाम एवं वर्तमान विधायक के खास रिश्तेदार होने की धोस देकर बस्ती विकास योजना के अंतर्गत मंत्री निधि से 20 लाख का काम दिलाने के संबंध में एक लाख रुपए की अवैध वसूली की गई जिसकी शिकायत आवेदक कपूर बनवासी पिता शालिक राम बनवासी ग्राम पलकी थाना शाहपुर का स्थाई निवासी है एवं उप सरपंच के पद पर भी पदस्थ है आवेदक के साथ छल कपट रूप से ईश्वर सिंह तेकाम पिता नमालु निवासी ग्राम धावा डोंगरी थाना गाड़ा सरई द्वारा छल कपट कर एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमकार मरकाम एवं विधायक खास रिश्तेदार हूँ आपको और आपकी की ग्राम पंचायत में काम देने के को बताकर बस्ती विकास योजना के अंतर्गत मंत्री निधि से 20 लाख का काम दिलाने के संबंध में एक लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है और फर्जी तरीके से स्टीमेट टी एस करवा कर अनावेदक अपने पास रख लिया है और आवेदक कपूर बनवासी द्वारा बताया गया कि दिनांक 20/3/2020 को एक लाख रुपए पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमकार मरकाम के घर के सामने राशि लेकर ओमकार मरकाम के घर में गया था और अनावेदक भरोसा दिलाया था कि 15 दिन के अंदर आपको बस्ती विकास योजना का काम मिल जाएगा तथा रेत, गिट्टी, का सप्लाई मैं करूंगा इस प्रकार अनावेदक ने आज दिनांक तक आवेदक कपूर बनवासी को ना ही कार्य दिलाया और न ही पैसा वापस किया वही जब शिकायत कर्ता अपने एक लाख रुपए वापस मांगने पर पैसे वापस करने पर टालमटोल कर रहा है तथा कहता है कि मेरा पैसा दूसरी जगह फसा है अभी मेरे पास पैसा नहीं है इस तरह से अनावेदक द्वारा टालमटोल करते हुए लगभग 1 साल से टालमटोल की जा रही है वही आज दिनांक तक आवेदक कपूर बनवासी को ₹100000 की राशि नहीं लौटाई गई बार बार पैसे मांगने पर अपने पैसे न मिलने पर जिसकी शिकायत कपूर बनवासी द्वारा शहपुर थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक की गई है लेकिन राजनैतिक दबाव के चलते कैबिनेट मंत्री ओमकार मरकाम एवं विधायक के खास रिश्तेदार बताने वाले पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना किए जाना अपने आप में एक अहम सवाल है। वही लोगो को यह लगने लगा है कि अगर इस मामले की सूक्ष्मता से जांच होती है तो पता नही और किन किन से काम दिलाने के पैसे लिए ये बात सब के सामने आ जाएगी। पर अब सवाल यह उठाता की अगर इस अबैध वसूली में पूर्व मंत्री का अगर कोई लेना देना नही है तो जिम्मेदार अधिकारी जाँच करने में क्यो देर लगा रहे है यब विचारणीय है ।




रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ ✒️✒️

No comments:

Post a Comment