रेवांचल टाइम्स -विगत दिनों मवई प्रवास में आए केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते (भारत सरकार )को भाजपा मंडल महामंत्री मवई इंद्रेश कुमार साकेत ने मवई जैसे पिछड़े क्षेत्र के विकास के लिए आग्रह पत्र देकर कुछ महत्वपूर्ण विकास कार्यों की मांग की ।जिसकी त्वरित कार्यवाही करते हुए श्री कुलस्ते ने मवई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिए |मांग पत्र में जिन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जिक्र किया गया वह इस प्रकार हैं -
(1)ग्राम पंचायत सारस डोली से होते हुएग्राम मडवा तक पहुंच मार्ग जिसकी दूरी 3 किलोमीटर है |
(2) -ग्राम अतरिया एवं ग्राम रामपुरी के समीप बुढ़नेर नदी में पुल निर्माण कार्य |
(3)ग्राम पंचायत मवई के ग्राम रमतला मेंस्थित बांध का गहरीकरणएवं नहर विस्तार कर क्षेत्र के भूभाग को सिंचित बनाया जाए |
(4)नवीन महाविद्यालय के लिए भूमि आवंटन एवं भवन निर्माण कार्य शीघ्र किए जाएं ।
( 5) -ग्राम रमतिला के किसान टोला में आंगनवाड़ी भवन की स्वीकृति ।
( 6) - ग्राम पंचायत धनगांव एवं ग्राम केरपानी स्थित बुढ नेर नदीमैं पुल निर्माण कार्य |
उपर्युक्त सभी कार्यों की स्वीकृति हेतु संबंधित विभाग को प्रस्ताव पहुंचाने के निर्देश दिए गए |
रेवांचल टाइम्स - मवई से मदन चक्रवर्ती की रिपोर्ट |


No comments:
Post a Comment