रेवांचल टाईम्स :- सूत्रों की माने तो दोनों की मिली भगत होने की संभावना जनपद पंचायत चौरई की ग्राम पंचायत कुंडा में कुछ साल पहले लाखों रुपए खर्च कर सरकारी जमीन पर यात्रा प्रतीक्षालय व पुस्कालय का निर्माण बनाएं जा चुके है न जानता यात्री प्रतिक्षालय का उपयोग हो पा रहा न पुस्तकालय का, सवाल ये उठता है कौन हटाएगा दंबनगो को
पुस्तकालय के माध्यम से ग्रामीण बच्चों के भविष्य को लेकर पुस्तकें विषयक की जानकारी उनको उस पुस्तकालय से मिल सके परंतु कुछ स्वार्थी लोगों के कारण इस पुस्तकालय को इस कदर से कब्जा करके अपने निजी कार्य में ले लिया गया इसको लेकर पंचायत में अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की । इसमें पटवारी हल्का में शासकीय की भूमि पर आधा दर्जन के लगभग लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। सरकारी जमीन में अवैध कब्जा करने का यह सिलसिला नहीं रूक रहा है। रोड से लगी हुई सरकारी जमीन पर रातो रात लोगो ने अपने काम को अंजाम दिया जाता है
शिकायत के बाद भी नहीं हटाया गया अवैध कब्जा - कुंडा गांव के ग्रामीणों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ नायब तहसीलदार सहित कलेक्टर कार्यालय व जनपद, जिला पंचायत में लिखित रूप से शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद चौरई तहसीलदार द्वारा अब तक अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं दूसरी तरफ जनपद और जिला पंचायत के अधिकारी भी अपनी ग्राम पंचायतों की सरकारी जमीन को बचाने की सुध नहीं ले रहे हैं।


No comments:
Post a Comment