BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
टैंकर पलटने के बाद पेट्रोल की मची लूट......पुलिस मूकदर्शक बनी रही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, June 20, 2021

टैंकर पलटने के बाद पेट्रोल की मची लूट......पुलिस मूकदर्शक बनी रही



मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक पेट्रोल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा गया. जिससे ट्रैंकर में भरा पेट्रोल सड़कों पर बहने लगा. जहां अपनी जान की परवाह न करते हुए ग्रामीणों और राहगीरों ने पेट्रोल लूटना शुरु कर दिया. घटना स्थल पहुंची पुलिस के बाद भी लोग पेट्रोल लूटते रहे.


घटना जिले के रामपुर नेकिन थाना अंतर्गत ग्राम आमडाड़ के नेशनल हाइइवे 39 की है. जहां टैंकर के पलटने के बाद ग्रामीण पेट्रोल लूटते रहे और पुलिस मूक दर्शक बन देखती रही. पुलिस की इस लापरवाही से बड़ा हादसा भी हो सकता था, लेकिन हादसा टल गया.


ट्रक के पलटने के बाद उसमें से पेट्रोल सड़क पर गिर रहा था, जिससे कोई बड़ा हादसा होने की संभावना थी. बावजूद इसके वहां आते-जाते राहगीर और आस-पड़ोस के लोग अपनी जान की परवाह न करते हुए बोतल, कैन, मर्तबानों और पॉलिथिनों में भर-भरकर पेट्रोल ले जान लगे.




आपको बता दें कि पेट्रोल सिर्फ एक छेद से निकल रहा था. जिसे पुलिस द्वारा बंद कराया जा सकता है, लेकिन पुलिस देखती रही और लोग पेट्रोल लूटते रहे.

No comments:

Post a Comment