रेवांचल टाईम्स :- आदिवासी बहुल्य जिला मंडला जो आदिवासी बैगा बहुल्य जिला है जहाँ इन जनजातियां को सरकार द्वारा अनेक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है साथ ही ऐसी अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा जिससे ये जनजाति पिछड़ी न रह सके वही इन बैगा जनजाति का आर्थिक एव शारीरिक शोषण होना आम बात हो चुकी है।
वही जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को उदय चौक स्तिथ बंटी इलेक्ट्रॉनिक जिसके संचालक बंटी उर्फ दीपक जैन के ऊपर एक बैगा युवती ने दुकान संचालक के ऊपर गंभीर आरोप लगाए है वही इस युवती का कहना है कि में सोफा लेने के लिए बंटी इलेक्ट्रॉनिक शाम लगभग 4/ 30 बजे दुकान पर गई थी वही सोफा दिखाने मुझे अंदर ले गए और जब मुझे सौपा पसंद नही आया तब बंटी उर्फ दीपक जैन ने कहा की ऊपर वाले माले पर ओर भी बहुत सी डिजाइन के सोफ़े रखे हुए है आप चाहे तो चल के देख सकते तो हमने कहा कि लेना ही दिखा दो तो मुझे ऊपर दूसरी मंजिल में लेजाकर सोफे दिखाने के बहाने उसने मुझे अकेले पाकर बुरी नियत से गन्दी गंदी बाते करते हुए आभद्र व्यवहार करते हुए जोर जबर्दस्ती करने की कशिश की मेरे द्वारा विरोध करते हुए जैसे तैसे दुकान से भाग कर मंडला पुलिस थाने पहुँची जहाँ मैने पुलिस को मेरे साथ हुई घटना को बताते हुए लिखित शिकायत की है।
वही बैगा युवती ने नगर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए है, बंटी उर्फ दीपक जैन की इस हरकत पर महिला ने पुलिस थाना सिटी कोतवाली पर की लिखित शिकायत करते हुये अपने साथ हुई अभद्रता में न्याय की गुहार लगाई है
वही खबर लिखे जाने तक कोतवाली पुलिस ने दिया महिला को जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
वही कोरोना काल के चलते जिला प्रशासन ने मंडला नगर को अनलॉक किया साथ ही दुकाने संचालन के लिए निश्चित समय भी तय है पर जिला प्रशासन के आदेशों की दुकान संचालको के द्वारा खुलेआम अवहेलना की जा रही है प्रशासन द्वारा तय समय मे दुकाने बन्द न करते हुए हाफ शटर खोल कर लोगो को समान दिया जा रहा है जिसका जीता जाता उदाहरण ये है कि इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।
वही जब बंटी इलेक्ट्रॉनिक के संचालक बंटी उर्फ दीपक जैन के ऊपर बैगा युवती ने जो गंभीर आरोप के सम्बंध में रेवांचल की टीम ने दूरभाष से उनका पक्ष रखना चाहा तो उनका मोबाईल बन्द और कवरेज के बाहर बताया गया जिससे उनका पक्ष नही जान सके।
रेवांचल टाईम्स दीप्ति कौर रिपोर्ट...

No comments:
Post a Comment