रेवांचल टाइम्स - कृषकों से वीसी के माध्यम से चर्चा की। मेरे किसान भाइयों, यह सरकार आपकी सरकार है। प्रदेश और केंद्र सरकार आपके कल्याण के लिए सतत हरसंभव प्रयास कर रही है।
मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किसानों की आय दोगुना करने का संकल्प है और इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। उत्पादन बढ़े, उसके हरसंभव प्रयास हमारी सरकार कर रही है। तीन फसल लेने का चमत्कार हमारी सरकार में ही हुआ। बिजली भरपूर उपलब्ध कराई गई जिससे सिंचाई भरपूर हुई। उत्पादन की लागत घटाने के लिए भी अनेक प्रयास किये।
उत्पादन के बाद किसानों को उनके उत्पाद के उचित दाम दिलाने के लिए भी हमने सभी प्रयास किये। कोरोना काल में भी हमने गेहूँ उपार्जन के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। अब मूंग की खरीदी भी चालू की है। आंधी, तूफान, बारिश में भी खरीदी होगी। जब तक किसान को मूल्य न मिले तो सरकार के होने का फायदा ही क्या है। किसान भाई चिंता न करें, एक-एक दाना मूंग का हम खरीदेंगे। आप अपना नंबर आने का इंतज़ार करें क्योंकि #COVID19 अभी गया नहीं है। आपको भी व्यवस्था बनवाना है।
सरकार आपके हित के लिए कृत संकल्पित है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आपके हित में ही हर निर्णय लिया जायेगा। हमारी यह कोशिश भी है कि अधिकतम किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिले। आपने धूप में अपना पसीना बहाया है, हमारा भी संकल्प है कि आपके पसीने की एक-एक बूंद की कीमत आपको देंगे। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ।



No comments:
Post a Comment