रेवांचल टाइम्स - अंजनिया बीएसएनएल के अधिकारियों को कोई चिंता नहीं एक तरफ कोरोना कॉल मे लोग बैसे ही परेशान है दूसरी तरफ बीएसएनएल की लापरवाही के चलते पोस्ट आफिस बिभाग का कार्य मैं नुकसान हो रहा है साथ मे ग्राहक चक्कर काट काट कर परेशान हो रहे है l बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा द्वारा पोस्ट ऑफिस का कार्य संचालन होता है आये दिन अंजनिया बम्हनी बिछिया सिझोरा मे लाइन बंद होने के कारण लोगो को पोस्ट ऑफिस के चक्कर काटना पड़ रहा है l जिससे लोगो का काम समय मे ना होने से लोगो मे आक्रोश व्याप्त है l रोज बिभागिया कंप्लेंड होने पर भी दूरसंचार बिभाग चैन की नींद सोये हुए है l लगभग 6 मई से 20 तारिक तक केबल कट होना बताकर सेवा पूर्णतः ठप रही l वही एक हफ्ते भी ना चालू होकर पुनः 28(मई )तारिक से बंद हो गई जो सेवा आज दिनांक 17.06.2021 तक बहाल नहीं की गई l क्या ये अधिकारी कर्मचारी सिर्फ तन्खाव लेने ओर चैन की नींद सोकर सरकार को लाखो का चुना लगा रहे है l क्या इन अधिकारियो को जनता की कोई चिंता नहीं... एक तरफ सरकार सोसल डिस्टेंस मास्क ओर एक जगह पर भीड़ ना लगाए ऐसे प्रयास कर रही है दूसरी तरफ बिभाग की लापरवाही के चलते भीड़ लगना सोसल डिस्टेंस का पालन ना होना आम बात हो गई है lऐसे अधिकारी कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही होना चाहिए l चुकि यह सेवा अति आवश्यक सेवा मे आती हैl बिभाग इस ओर ध्यान दे l

No comments:
Post a Comment