BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नगर परिषद नाली सफाई एवं वैक्सीनेशन को लेकर हुए संवेदनशील... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, June 23, 2021

नगर परिषद नाली सफाई एवं वैक्सीनेशन को लेकर हुए संवेदनशील...





 रेवांचल टाइम्स :- ग्राम पंचायत से नगर परिषद के अस्तित्व में आने के बाद शनै शनै कारपोरेशन की नियमावली के मुताबिक साफ सफाई को लेकर पदस्थ मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रभारी नगर परिषद एस के बघेल के द्वारा नगर सफाई व्यवस्था देने का कार्य लगातार कराया जा रहा है । मार्च 2021 के समय काल से बढ़ते कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए रोको टोको अभियान में भी अच्छा प्रदर्शन नगर परिषद का दिखाई दिया था । 16 जून 2021 से अनलॉक के बाद से सतर्कता बरतते हुए शासन के नियमों का पालन करते हुए वर्षा काल के आगमन पर रोडो में बन रही गंदगी ,कीचड़ से मुक्ति दिलाए जाने को लेकर रोडो के किनारे अस्थाई नाली निर्माण एवं बनी नालियों में सफाई में विशेष ध्यान दिया जा रहा है ,एवं उम्र 18 + के वैक्सीनेशन महाअभिआन के प्रारंभ होने के बाद से नगर परिषद क्षेत्र में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने के लिए वार्डो में बनी कोरोना संकट समिति , सचिव रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,आशा कार्यकर्ता,शिक्षक, कोटवार एवं अन्य कर्मचारियों के माध्यम से वार्डो में घुम घुमकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।


रोड निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित


मुख्यालय में चांदनी चौक से लेकर के मलारा वैनगंगा पुल तक रोड पूर्णतः पिछले 10 वर्षों से क्षतिग्रस्त है वर्ष 2011 के बाद इस रोड का निर्माण ना तो लोक निर्माण विभाग ने किया नाही ग्राम पंचायत स्तर पर कराया गया समय-समय पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा अस्थाई तौर पर डस्ट मुरमीकरण के माध्यम से लेवलिंग कर आवागमन योग बनाया जाता रहा है । नगर के सबसे व्यस्ततम आवागमन मार्ग के क्षतिग्रस्त ,अस्तित्व हीन होंने के एवं निर्माण के लिए हमेशा समाचार पत्रों के  एवं पत्र व्यवहार के माध्यम से मांग की जाती रही है लेकिन लोक निर्माण विभाग के निष्क्रिय अधिकारियों के कारण आज तक रोड निर्माण में पहल नहीं की गई ‌।नगर परिषद के अस्तित्व में आने के बाद इस रोड के निर्माण के लिए प्रमुखता से पत्रकारों ने नगर पालिका अधिकारी  बघेल बात की थी इस रोड के निर्माण के लिए नगर परिषद केवलारी जिला सिवनी के द्वारा मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना तृतीय चरण के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 में रेलवे ब्रिज से मलारा घाट तक सीसी रोड का निर्माण का निविदा क्रमांक 2021 युएडी 147979-1 के माध्यम से ऑनलाइन निविदा 23 जून 2021 से 27 जुलाई 2021 शाम 5:30 बजे तक प्राप्त कर ऑनलाइन निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2021 रखी गयी है ।निविदा जारी होने के बाद से रेलवे ब्रिज से लेकर मलारा वैनगंगा घाट तक सीसी रोड का निर्माण कार्य प्रथम चरण में पूर्ण उपरांत रेलवे ब्रिज से चांदनी चौक तक द्वितीय चरण में बनाया जायेगा।उक्ताशय की जानकारी चर्चा में नगर पालिका परिषद अधिकारी के द्वारा कहीं गई है ।

No comments:

Post a Comment