BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
"एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट" जल्द लागू करें : सरकार.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, June 23, 2021

"एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट" जल्द लागू करें : सरकार....



रेवांचल टाईम्स :- भोपाल दिनांक 22/06/21 अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच-भारत रास्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंद्र कुमार वलेजा वरिस्ठ अधिवक्ता ने लंबे समय से अधिवक्ता हित से जुड़े अधिनियम " एडवोकेट प्रोटेक्शन-एक्ट" को लागू करने की केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से निरंतर मांग की जा रही लेकिन केंद्र सरकार एवम राज्य सरकार अधिवक्ता हितों से सम्भन्धित मांग को अनसुना करती चली आ रही जिसके चलते बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने भी अधिवक्ताओ की मांग पर अपना पक्ष रखने के लिए सात सदस्यी कमेटी का गठन कर दिया है जिससे सभी अधिवक्ता संघठनों से सुझाव आमंत्रित किये है जो सरकार के समक्ष इस मामले को कमेटी प्रस्तुत करेगी और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने के लिए कार्यवाही की जावेगी,

 इस मामले में अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत के रास्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंद्र कुमार वलेजा वरिस्ठ अधिवक्ता ने बताया के पिछले कुछ समय से पूरे देश मे अधिवक्ताओ पर जानलेवा हमले हुए है और प्रकरण में पैरवी ना करने की चेतावनी देकर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है,

 ऐसे मामलों को दृष्टिगत रखते हुए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पूरे देश मे लागू किया जाना अत्यंत आवश्यक हो गया है 

श्री वलेजा ने आगे बताया के सरकार अधिवक्ता हितों से जुड़े मामलो पर घोषणा करने के उपरांत भी लगातार उदासीनता बरत रही है 

जिससे अधिवक्ता समाज जो न्याय दिलाने के लिए न्यायालय में पैरवी करता है खुद को ठगा सा महसूस करता है 

इसी क्रम में श्री वलेजा ने बताया के यह उचित समय है जब केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार को ईमानदारी से इस मुद्दे पर शीघ्र कार्यवाही कर लागू किया जाना चाहिए 

श्री वलेजा ने बताया के ऐसे नही होने पर अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच-भारत देश के सभी अधिवक्ता संघठनों से मिलकर देश व्यापी आंदोलन का सहारा लेने के बाध्य होंगे

श्री वलेजा ने यह भी बताया के बार कॉउंसिल ऑफ इंडिया के गठित सदस्यों को अखिल भारतीय सयूक्त अधिवक्ता मंच भारत इस मामले में पूर्ण सहयोग देगा जिससे जल्द से जल्द एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट देश मे लागू हो सके और अधिवक्ताओ के जानमाल की सुरक्षा हो सके 


द्वारा 

मनोज सनपाल अधिवक्ता 

उच्च न्यायालय जबलपुर मप्र

रास्ट्रीय संगठन मंत्री 

⚖️आखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच-भारत 

⚖️कोर कमेटी मैनेजिंग ट्रस्टी 

मोबाईल: 8349985552

No comments:

Post a Comment