रेवांचल टाईम्स :- एक तरफ सरकार की मनसा है की हर जरूरतमंद को पक्का मकान मिले और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट भी है मगर इस में पंचायत को अपनी कमाई नजर आ रही है पंचायत हितग्राही से पैसे निकलवाने के नाम पर पैसे लेती है।
ऐसा ही एक मामला जनपद पंचायत सिवनी अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलारा में सामने आया है जहा विष्णु रजक ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की है की रोजगार सहायक के द्वारा मकान के पैसे निकालने के लिए पैसे मांगे जाने की शिकायत की है ।
विष्णु रजक ने बताया की रोजगार सहायक अंजली सक्सेना ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पैसे निकलवाने के लिए10000 रु मांगे थे उस समय मेरे पास नहीं थे इस लिए मैंने कुछ तुरंत दे दिए और कुछ बाद में देने के लिए कह दिया था अब मुझे बचे हुए पैसे के लिए बार बार फोन करके पैसों के लिए परेशान किया जा रहा है और मुझे व्हाट्सएप कॉलिंग से फोन किया जाता है और पैसों की व्यवस्था करने के लिए कहा जाता है।
इनका कहना
मेरे द्वारा पैसे नही मांगे गए है, जो आरोप लगाए जा रहे हैं वे गलत है ।
अंजली सक्सेना
रोजगार सहायक फुलारा
मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, मेरे द्वारा किसी से भी पैसे नही मांगे गए है।
संतोष विश्वकर्मा
सचिव ग्रामपंचायत फुलारा
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment