BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एक बार फिर मानवता हुई शर्मसार नाली में बहता मिला नवजात का शव - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, June 14, 2021

एक बार फिर मानवता हुई शर्मसार नाली में बहता मिला नवजात का शव



रेवांचल टाइम्स नैनपुर - विगत कुछ दिनों पहले एक शर्मसार करने वाली घटना डिंडौरी में हुई थी जहां पर एक महिला के द्वारा नवजात बच्चे को पत्थर में दबा दिया गया था और वहां से महिला फरार हो गई हालांकि बच्चे की जान बचा ली गई थी और वह स्वस्थ है लेकिन इस समाज के लिए बहुत ही शर्म की बात है कि आज भी समाज में ऐसे लोग निवास करते ! जहां एक और लोग संतान पाने के लिए क्या-क्या उपाय नहीं करते वहीं दूसरी ओर लोग अपनी संतानों को बोझ समझते हैं कहीं फेंक देते हैं तो कहीं नाली में बहा देते हैं एक ऐसी ही शर्मनाक घटना नैनपुर में हुई नैनपुर के वार्ड नंबर 1 ढीमर मोहल्ले में एक नवजात बालक का शव नाली में बहता पाया गया सुबह जब लोगों की नींद खुली तो लोगों ने देखा एक नवजात का शव नाली में बह रहा है तत्काल इसकी सूचना नैनपुर पुलिस को दी गई नैनपुर पुलिस द्वारा  मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करते हुए शव को नैनपुर अस्पताल लाया गया वही आगे की कार्यवाही अभी जारी है


 नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment