BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ग्रामीण चौरई ने किया वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, June 23, 2021

डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ग्रामीण चौरई ने किया वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ...

 




जिला पंचायत उपाध्यक्ष शेलेन्द्र रघुवंशी रहे मौजूद...


रेवांचल टाईम्स :- चौरई महान राष्ट्रभक्त, प्रखर शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बुधवार को भाजपा ग्रामीण मंडल चौरई द्वारा बूथ केंद्र ग्राम कपूर्दा, बींझावाडा, मांचीवाडा व केदारपुर में वृक्षारोपण किया गया।

भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री शैलेंद्र रघुवंशी ने कहा कि केंद्रीय, प्रदेश व जिला संगठन के निर्देशानुसार आज से डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ग्रामीण चौरई ने वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया है। अभियान के तहत मंडल के हर बूथ केंद्र में डॉ. मुखर्जी के जन्मदिन अर्थात 6 जुलाई तक पौधारोपण करेंगे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम उनके बताए मार्ग पर चलें और विचार के साथ जुड़कर उसे आगे बढ़ाने का काम करें।

साथ ही डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई व ग्राम बींझावाडा में डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी वाटिका का भी शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष वीरपाल इनवाती, सुशील तिवारी, दीपक किशोर तिवारी, सारंग रघुवंशी,प्रदीप रघुवंशी,जितेंद्र निवारे,गिरजानंदन सनोडिया,प्रवीण साहू,शुभम रघुवंशी,जुगल किशोर तिवारी,अनिल सनोडिया,नरेंद्र मालवी,विशाल कहार,पंकज तिवारी समेत समस्त कार्यकर्ता बंधु व ग्रामीण जन मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment