BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोविड वैक्सीनेशन के महाअभियान के संबंध में जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, June 18, 2021

कोविड वैक्सीनेशन के महाअभियान के संबंध में जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

मण्डला 18 जून 2021



 

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में 21 जून से प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी प्रारंभ हो रहे कोविड वैक्सीनेशन के महाअभियान के संबंध में जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने कहा कि इस महाअभियान में हर वर्ग, हर समूह तथा हर व्यक्ति को कोविड वैक्सीनेशन की जागरूकता की जिम्मेदारी उठाना है। व्यक्ति स्वयं टीकाकरण करने के पश्चात् अन्य व्यक्तियों को भी प्रेरित करेंगे। कोविड टीकाकरण ही कोरोना से बचाव का कारगर उपाय है। 21 से 30 जून तक चलने वाले टीकाकरण महाअभियान में अधिक से अधिक लोग जुड़कर स्वयं, परिवार, समाज तथा अपने आस-पास के लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराएंगे। श्री कुलस्ते ने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में जनता को कोविड वैक्सीनेशन की जानकारी देते हुए जागरूक करें और महाअभियान को सफल बनाने सक्रिय होकर सहयोग दें।

बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कोविड वैक्सीनेशन के महाअभियान के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा की जा रही प्लानिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम स्तर, जनपद स्तर, सीएचसी तथा पीएचसी, नगरीय निकाय, शहरी क्षेत्र तथा कलस्टर क्षेत्र तक कोविड वैक्सीनेशन के लिए सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक वैक्सीनेशन केन्द्र में कोविड वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने एक वैक्सीनेशन प्रेरक भी उपस्थित रहेंगे। ये वैक्सीनेशन प्रेरक स्थानीय जनजागरूकता के साथ-साथ वैक्सीनेशन केन्द्र में भी लोगों को सक्रिय रूप से प्रेरित करेंगे। श्रीमती सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक टीकाकरण सुनिश्चित कराने जनसहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि 21 से 30 जून तक प्रत्येक दिवस प्रातः 10 बजे से कोविड टीकाकरण निर्धारित केन्द्रों में प्रारंभ होगा। टीकाकरण केन्द्रों की जानकारी जनसामान्य को समयपूर्व दे दी जाएगी। इस दौरान मोबाईल वेन के माध्यम से भी कोविड टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा तथा दूरस्थ इलाकों में भी कोविड टीकाकरण किया जाएगा।

बैठक में समिति के सदस्यों ने कोविड वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने और जागरूकता प्रसारित करने के लिए विभिन्न सुझाव भी दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी ने पंचायत स्तर पर वैक्सीनेशन के लिए जागरूकता प्रसारित करने की बात कही। इसी प्रकार विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले ने वैक्सीनेशन के इस महाअभियान में सभी को सहभागी होने की अपील की। नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला ने वैक्सीनेशन के पूर्व आवश्यक रूप से स्वास्थ्य जांच करने के सुझाव दिए। इसी प्रकार जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा ने वैक्सीनेशन में गाड़ियों का उपयोग कर अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराने के सुझाव दिए। श्री भीष्म द्विवेदी ने वैक्सीनेशन के संबंध में आमजनों को समयपूर्व सूचना देने की बात कही। बैठक में सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, एसपी यशपाल सिंह राजपूत, एडीएम मीना मसराम, समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, विभिन्न संघों के प्रतिनिधि तथा संबंधित उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment