BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सहायक आयुक्त ने छात्रावास अधीक्षकों की जनजाति कल्याण केन्द्र में ली बैठक,पौधरोपण करने दिए निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, June 14, 2021

सहायक आयुक्त ने छात्रावास अधीक्षकों की जनजाति कल्याण केन्द्र में ली बैठक,पौधरोपण करने दिए निर्देश



रेवांचल टाईम्स :- आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी के अंतर्गत आने वाले  विकासखंड शहपुरा के ग्राम बरगांव स्थित जनजाति कल्याण केन्द्र महाकौशल में रविवार को जनजातीय कार्य विभाग डिंडौरी के सहायक आयुक्त डाॅ. संतोष शुक्ला ने पौधरोपण कर सभी छात्रावास अधीक्षकों की बैठक ली।



बैठक में सहायक आयुक्त ने अधीक्षकों को छात्रावास परिसर में फलदार व छायादार पौधे लगाने के लिए निर्देशित किया। सहायक आयुक्त ने प्रत्येक स्कूल परिसर में भी पौधरोपण करने के लिए निर्देश दिए हैं। बताया गया कि कोरोना काल में स्कूल बंद हैं और शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्यक्रम कोविड टीकाकरण संचालित है। इसके लिए जागरूकता अभियान में सभी शैक्षणिक अमला अपनी सहभागिता प्रदान करेगा।विकासखंड के स्कूलों में नामांकित बच्चों के पालक अभिभावकों को शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन व आयुष्मान कार्ड तैयार कराने के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त ने बैगा माताओं के पोषण आहार की राशि का वितरण भी समुचित तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयोजित बैठक में जनजातीय कार्य विभाग के मंडल संयोजक राममनोहर मरावी  विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर, विकासखंड स्रोत समन्वयक गोविंद प्रसाद साहू सहित विकासखंड के सभी छात्रावास अधीक्षक मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment