BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रिश्ते हुआ तार-तार, अवैध संबंध और संपत्ति विवाद में पुत्र ने करवाई सुपारी देकर अपने पिता की हत्या - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, June 12, 2021

रिश्ते हुआ तार-तार, अवैध संबंध और संपत्ति विवाद में पुत्र ने करवाई सुपारी देकर अपने पिता की हत्या



गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खंजरपुर में 2 दिन पहले घर में सोते हुए एक शख्स की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना का खुलासा शुक्रवार को कर दिया गया. मृतक के अपने ही बेटे ने ही उसकी हत्या को अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी. पुलिस ने हत्यारोपी पुत्र और उसके दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है. हत्या में इस्तेमाल हथियारों को पुलिस ने बरामद कर लिया है.
इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी देहात ईरज राजा ने बताया 2 दिन पहले पेशे से किसान उम्मेद उर्फ टीटू नामक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके खुलासे के लिए पुलिस की तरफ से टीमें बनाई, दबिश दी गई. मामले की तफ्तीश से पड़ताल की गई. हत्या के इस मामले में पुलिस की जांच के बाद जब इस मामले के तथ्य सामने आए तो वो हैरान करने वाले थे. मृतक टीटू का पुत्र विकास चौधरी ही अपने पिता का हत्यारा निकला. उसने अरुण उर्फ मोती और भानु नाम के अपने दो साथियों को पिता की हत्या की सुपारी दी और उसका कत्ल करवा दिया.

गाजियाबाद एसपी देहात ईरज राजा ने बताया कि पुलिस की जांच में हत्या का कारण मृतक पिता के अवैध संबंध और संपत्ति को लेकर विवाद था. मृतक उम्मेद उर्फ टीटू अपनी संपत्ति को बेचना चाहता था. उसने जमीन बेचने के लिए एग्रीमेंट करवाया. उसका बेटा विकास चौधरी इसका खुलकर विरोध कर रहा था. इसी कारणवश इस घटना को अंजाम दिया. हत्या उस समय की गई जब बीते बुधवार रात मृतक अपने घर सोने पहुंचा था. उसी समय आरोपियों ने उसे कई गोली मारी थी और फरार हो गए. पुलिस ने हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल एक पिस्टल और एक तमंचा और 1 कारतूस बरामद किया है. हत्या के लिए मृतक के बेटे द्वारा अपने बेटे को दिए गए 75 हजार की रकम भी आरोपियों से बरामद की गई है.


No comments:

Post a Comment