BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डीजल पेट्रोल की मंहगाई के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, June 12, 2021

डीजल पेट्रोल की मंहगाई के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन...





रेवांचल टाईम्स :- आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडौरी के मुख्यालय सहित आसपास के विकास खण्डों में भी बढ़ती तेल की महंगाई को लेकर रैली निकाल विरोध प्रर्दशन किया 

            वही विकास खंड बजाग अखिल भारतीय काँग्रेस के निर्देश पर 11 जून को पूरे देश मे मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन के तारतम्य में ओमकार मरकाम विधायक डिंडोरी के मार्गदर्शन में ब्लॉक काँग्रेस कमेटी बजाग ने तहसीलदार बजाग राजा राम कोल को संयुक्त तहसील कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपती के नाम ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष लोकेश पटेरिया ने बताया कि ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मोदी सरकार लगातार उद्योगपतियों के दवाब में गरीबों किसानों और मजदूरों के साथ अन्याय कर रही है आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 2013 में 103 डॉलर प्रति बैरल की जगह 64 रुपये प्रति बैरल है बावजूद इसके पेट्रोल 106 रुपये डीजल 98 रुपये और गैस सिलेंडर 832 रुपये का मिल रहा है। सरसों और सोयाबीन के दाम भी 2013 में 50 रुपये के आसपास थे आज भी दोनों तिलहन के दाम लगभग वही हैं। लेकिन सरसों का तेल 200 से 250 रुपये लीटर और सोयाबीन का तेल 160 से 250 रुपये लीटर के बीच मिल रहा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ऐसे में स्पष्ट है कि किसानों के पसीने की कमाई का तेल निकाल कर उद्योगपति अपनी जेब भर रहे हैं। अतः महामहिम राष्ट्रपति महोदय से मांग की गई कि अतिसीघ्र मोदी सरकार को बर्खास्त किया जाए। इस अवसर पर विधानसभा युवा काँग्रेस अध्यक्ष दीपचंद पूषाम, वरिष्ठ कांग्रेसी ब्रजमोहन पांडे, मानिकलाल मरावी, इंद्रकुमार अवधिया, ओमप्रताप ठाकुर, ब्रजमोहन वालरे, प्रेम सिंह श्याम,चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, चमरू सिंह, युवा काँग्रेस ब्लॉकध्यक्ष राजेश मरावी, अंकित ठाकुर, भुनेश्वर सोनी, पप्पू पांडे, अमित भदौरिया, सचिन नंदा, पवन विश्वकर्मा, रामेश्वर नंदा, अवधेश पन्द्राम उपश्थित रहे।

No comments:

Post a Comment