BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डीजल-पेट्रोल के बढ़े दामों के विरोध में चौरई काँग्रेस ने किया पैट्रोल पम्पों पर प्रदर्शन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, June 11, 2021

डीजल-पेट्रोल के बढ़े दामों के विरोध में चौरई काँग्रेस ने किया पैट्रोल पम्पों पर प्रदर्शन...



रेवांचल टाईम्स :- बढ़ती महंगाई के विरोध में सौपा ज्ञापन

          प्रदेश काँग्रेस के आह्वान पर ऐतिहासिक रूप से डीजल-पेट्रोल के लगातार बढ़ते दामों व लगातार बढ़ रही मंहगाई के विरोध में चौरई ब्लॉक काँग्रेस के द्वारा चौरई विधायक चौधरी सुजीतसिंह एवं ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष बैजू वर्मा के नेतृत्व में काँग्रेसजनों ने चौरई के तीनों पेट्रोल पम्पो पर पहुँचकर प्रदर्शन किया सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुये डीजल-पेट्रोल सहित जीवन उपयोगी सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम करने की बात कही।

                      प्रदर्शन के उपरांत सभी काँग्रेसजनों ने महामहिम राज्यपाल के नाम चौरई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ओमप्रकाश सनोडिया को एक ज्ञापन सौपा जिसमें डीजल-पेट्रोल, खाद्य तेल, किसानों के बीज एवं कीटनाशकों सहित सभी जीवनु उपयोगी वस्तुओं के दाम कम किये जाने की माँग की गई है।

               इस अवसर पर पूर्व मुख्य रूप से विधायक चौधरी सुजीतसिंह, बैजू वर्मा, पूर्व विधायक चौधरी गंभीरसिंह, चंद्रकिशोर खण्डेलवाल, तीरथसिंह ठाकुर, अमित चौरसिया, ईश्वरसिंह चौधरी, रतिराम वर्मा, रामू वर्मा, तेजपालसिंह रघुवंशी, भगवत चौबे,  धीरज खण्डेलवाल, अरुण शर्मा, प्रशांत शर्मा, बिज्जू माहेश्वरी, आशीष वर्मा, ऋषि पटेल, कपिल वर्मा, राजू वर्मा, हरिराम सनोडिया, मनीष सोनी, गोलू राऊत, हर्ष विश्वकर्मा, प्रदीप सनोडिया सहित अनेक काँग्रेसजन उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment