BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दहेज के लिए गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या.....फिर शव लटका दिया फंदे से - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, June 1, 2021

दहेज के लिए गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या.....फिर शव लटका दिया फंदे से



रेवांचल टाईम्स \ महाराष्ट्र। औरंगाबाद जिले के जम्हौर में एक गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है और फिर शव को फंदे से लटका दिया गया। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाया है।
मृतका के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के टेम्बा गांव निवासी पिता ने जम्होर थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सरिता की शादी धूमधाम से जम्होर के चिरैया होल्ट गुमटी निवासी सुदेश्वर पासवान के साथ की थी लेकिन शादी के बाद लगातार दहेज को लेकर उनकी बेटी को न सिर्फ प्रताड़ित किया जाता था बल्कि मारपीट भी की जाती थी। इसको लेकर भी कई बार समझौते किये गए लेकिन बावजूद इसके दहेज और देने का दबाव बनाया जाने लगा।
आखिरकार जब उनकी मांग की पूर्ति नही हुई तो उसे मारपीट कर फांसी पर लटका दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौप दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment